पटना: बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जेडीयू ने जोरदार हमला बोला है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव प्रक्रिया पर उंगली उठाने के बजाय अपनी गिरती साख और चुनावी रणनीति पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
हालिया नतीजों पर आईना दिखाया राजीव रंजन ने हाल ही में हुए विधान परिषद और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणामों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चार राज्यों में हुए इन चुनावों में कांग्रेस को नागपुर स्नातक सीट के अलावा कोई खास सफलता नहीं मिली है।
उन्होंने कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भाजपा और जेडीएस ने चार सीटें जीत लीं। वहीं, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला और बिहार में भी पार्टी को नुकसान झेलना पड़ा।
राहुल गांधी को दी सलाह जेडीयू प्रवक्ता ने राहुल गांधी से अपील की कि वे ईवीएम को कोसना बंद करें। उन्होंने कहा, कांग्रेस लगातार ईवीएम की जगह बैलेट पेपर की मांग कर रही है, लेकिन उन्हें हालिया नतीजों पर जवाब देना चाहिए। चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने के बजाय कांग्रेस को जनता से जुड़े मुद्दों पर अपनी रणनीति को मजबूत करना होगा।
यूपी चुनाव पर एनडीए का बढ़ा आत्मविश्वास उत्तर प्रदेश की 11 एमएलसी सीटों के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजीव रंजन ने इसे एनडीए के लिए एक अवसर बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की बढ़त यूपी में एनडीए के लिए उत्साहजनक है। यह परिणाम 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में नई ऊर्जा भरेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एनडीए फिर से सत्ता में वापसी के लिए तैयार है।
इंडिया गठबंधन की रैलियों पर उठाए सवाल जेडीयू प्रवक्ता ने इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित रैलियों को भी अनावश्यक बताया। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और न्यायिक प्रक्रिया चल रही है, तो फिर सड़क पर प्रदर्शन का क्या औचित्य है? उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि उन्हें संसद और न्यायिक प्रणाली पर भरोसा क्यों नहीं है?
लेखक: नूरनैन अली
*पटना, बिहार: जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो ट्वीट के जरिए बातें कही हैं, उसका जवाब कांग्रेस समेत इंडिया ब्लॉक के सभी साथियों को देना चाहिए। लगातार यह सवाल कांग्रेस की ओर से उठाया जाता रहा है कि ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से मतदान हो… pic.twitter.com/1p0CWD2Ly9
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 29, 2026
खुशखबरी! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, इन गलतियों से अटक सकता है आपका पैसा
गोरखपुर-फैजाबाद MLC चुनाव: मेरे 1 को 4 बनाया गया , हार के बाद निर्दलीय प्रत्याशी का सनसनीखेज आरोप
आरएसएस के गढ़ में भगवा खेमे को झटका: कौन हैं अभिजीत वंजारी, जिन्होंने नागपुर में कांग्रेस का परचम लहराया?
कोई शर्म होती है? : ईरान दौरे पर सेना प्रमुख के साथ रक्षा मंत्री के न होने पर भड़के मौलाना फजलुर रहमान
क्या रामायण के बाद महाभारत बनाएंगे नमित मल्होत्रा? राजामौली संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी
WPL 2027 ऑक्शन: ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड, वर्ल्ड कप विनर का भी नहीं खुला खाता
स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा: हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर से 64 की मौत, मचा हाहाकार
दिलजीत के कॉन्सर्ट का दिल्ली पर ट्रैफिक अटैक : जानें किन रास्तों से बचें, वरना फंस जाएंगे जाम में
टी20 सीरीज के बीच तिलक वर्मा का बड़ा खुलासा, बताया श्रेयस अय्यर के साथ कैसे काम करती है उनकी जुगलबंदी
IND vs NZ: ऑकलैंड में काले बादलों का साया, क्या धुल जाएगा चौथा टी20 मुकाबला?