मैड्रिड: स्पेन में बुधवार को एक हृदयविदारक रेल हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। मैड्रिड-सेविल रूट पर दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच हुई जोरदार टक्कर में अब तक करीब 50 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस हादसे में सैकड़ों यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
टोलेडो के पास हुआ हादसा यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे के करीब टोलेडो के मोरा और ओर्गाज कस्बे के पास हुई। हादसे के समय रेनफे (Renfe) और इर्यो (iryo) की दो हाईस्पीड ट्रेनें एक ही रूट पर आमने-सामने से टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि इर्यो ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरकर गहरी ढलान में जा गिरे।
सैकड़ों यात्रियों की जान पर बनी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इर्यो ट्रेन में 147 यात्री सवार थे, जबकि रेनफे की ट्रेन में 397 लोग यात्रा कर रहे थे। एक ही झटके में हुई इस त्रासदी के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घायलों की संख्या को देखते हुए टोलेडो और अल्काजार डी सैन जुआन के अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, सिविल गार्ड और मेडिकल टीमों को मौके पर भेजा गया। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मलबे में दबे यात्रियों को निकालने के लिए क्रेन और अत्याधुनिक उपकरणों का सहारा लिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दृश्यों में ट्रेन के परखच्चे उड़े डिब्बे और बिखरा हुआ मलबा इस तबाही की भयावहता को बयां कर रहा है।
रेल सेवाएं ठप इस भीषण दुर्घटना के बाद मैड्रिड-अंडालूसिया हाईस्पीड रेल कॉरिडोर पर सभी ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। रेल नेटवर्क संचालित करने वाली कंपनी एडिफ (Adif) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मार्ग को पूरी तरह खाली करा लिया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अभी प्राथमिकता घायलों को बचाना है, जिसके बाद दुर्घटना के सटीक कारणों की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी।
🚨 BREAKING: Spain train disaster turns into a nightmare 🇪🇸
— Samridhi (@samridhi_i) October 28, 2026
💔 Death toll rises to 46, with at least 179 injured.
Terrifying scenes from the crash site show Spain’s Civil Guard rescuing injured passengers, while footage reveals a train carriage apparently torn apart by the… https://t.co/2sC9HFYgsf
लैंडफॉल के बाद दिखा अर्नब का रौद्र रूप: आंध्र में तबाही, 3 की मौत और थमा ट्रेनों का पहिया
क्या पूर्व जस्टिस संजय किशन कौल कॉकरोच जनता पार्टी के मेंटर हैं? सच्चाई आई सामने
रामायण में AI का इस्तेमाल? डायरेक्टर नितेश तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, डबिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा
दुनिया का पहला 24-कैरेट गोल्ड वॉकवे: दुबई में जल्द सोने की सड़क पर टहल सकेंगे पर्यटक
महाचक्रवात अर्नब का तटीय राज्यों में तांडव: आंध्र और ओडिशा में भारी तबाही, फ्लैश फ्लड का अलर्ट
स्पेन में रेल महाविनाश: दो हाईस्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर में 50 लोगों की मौत, मची तबाही
चक्रवात अर्नब की रफ्तार पर ब्रेक: तट के करीब आकर सुस्त पड़ा तूफान, अगले 2 घंटे बेहद अहम
सूडान दहला: न्याला बाजार पर भीषण ड्रोन हमला, 100 से ज्यादा लोगों की मौत
कर्जत में ‘पर्यावरण बनाम विकास’ की जंग: राज ठाकरे ने सरकार को दी खुली चुनौती
20 साल की उम्र, सिर्फ तीसरा मैच और तहलका: वैष्णवी शर्मा ने रचा इतिहास