लैंडफॉल की प्रक्रिया और भीषण हवाएं महाचक्रवात अर्नब ने आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, लैंडफॉल की प्रक्रिया दोपहर 1:20 बजे शुरू हुई, जो करीब 6 घंटे तक जारी रही। इस दौरान 125 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जबकि हवा के झोंके 150 किमी प्रति घंटे की खतरनाक गति तक पहुंच गए।
आंध्र-ओडिशा में हाहाकार तूफान के चलते आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाडा और कोनसीमा जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। तटीय इलाकों में समुद्र का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। काकीनाडा से उप्पाडा जाने वाला तटीय रास्ता समुद्र की लहरों में बह गया है, जिससे संपर्क पूरी तरह कट गया है। कई रिहायशी इलाकों में समुद्री पानी घुसने से घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और लोगों को अपना आशियाना छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर जाना पड़ा है।
फ्लैश फ्लड का खतरा और सरकारी सतर्कता मौसम विभाग ने अगले 6 से 36 घंटों के लिए अनाकापल्ली, विशाखापत्तनम और विजयनगरम सहित कई जिलों में भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर निचले इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। बिजली आपूर्ति ठप है और जगह-जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित है। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF और SDRF की टीमें तैनात की गई हैं।
कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट चक्रवात अर्नब का असर केवल आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक सीमित नहीं रहने वाला है। IMD ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और तेलंगाना समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। चक्रवात के उत्तर और मध्य भारत की ओर बढ़ने के कारण संबंधित राज्यों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Massive - sea enters North Chennai; throws off commute and crashes into commuters. pic.twitter.com/9SnCQdhaRC
— Omjasvin M D (@omjasvinMD) October 27, 2026
दिल्ली रैली से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को झटका: रेलवे ने स्पेशल ट्रेन देने से किया इनकार, मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Royal Enfield Himalayan 750 का टीजर आउट: एडवेंचर प्रेमियों के लिए आ रही है सबसे पावरफुल हिमालयन
चक्रवात अर्नब का तांडव: 150 किमी की रफ्तार से आंध्र प्रदेश से टकराया तूफान, मचाई भारी तबाही
रामायण की पहली झलक: क्या रणबीर-साईं पल्लवी की फिल्म लॉर्ड ऑफ द रिंग्स को देगी टक्कर?
ठंडा पानी मत पीना बेटा : न्यूजीलैंड में बलिया वाली दीदी की मशविरे पर फिदा हुए वैभव सूर्यवंशी, वीडियो वायरल
चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव: 135 किमी की रफ्तार से टकराया, कई राज्यों में हाई अलर्ट
न्यूजीलैंड में फैन ने दी वैभव सूर्यवंशी को मां जैसी सलाह , वीडियो देख गदगद हुए फैंस
सेबू में भारत-अमेरिका का रक्षा शक्ति प्रदर्शन : राजनाथ सिंह और पीट हेगसेथ के बीच अहम बैठक
शिमला: चिट्टा किंग शाही महात्मा के अवैध साम्राज्य पर चला सुक्खू सरकार का बुलडोजर
प्रभास की फिल्म फौजी पर बढ़ा विवाद: नेताजी के परपोते ने टीजर हटाने की मांग की