संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक हंगामे का गवाह बना। अमेरिकी प्रतिनिधि माइक वॉल्ट्ज और क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पारिला के बीच हुई तीखी बहस ने सदन में तनाव पैदा कर दिया। मामला क्यूबा पर लगे अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों पर चर्चा के दौरान बिगड़ा।
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाया माहौल बहस की शुरुआत तब हुई जब माइक वॉल्ट्ज ने अपने संबोधन में क्यूबा सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने क्यूबा के पूर्व नेता फिदेल कास्त्रो की एक तस्वीर दिखाई, जिसमें वह दो महंगी रोलेक्स घड़ियां पहने नजर आ रहे थे।
वॉल्ट्ज ने दावा किया कि इन घड़ियों की कीमत क्यूबा के एक औसत नागरिक की 55 साल की कुल कमाई के बराबर है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्यूबा की सरकार जनता के टैक्स के पैसों पर आलीशान जीवन जी रही है।
आप झूठे हैं - क्यूबा का कड़ा विरोध वॉल्ट्ज के आरोपों से क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पारिला बुरी तरह बिफर गए। उन्होंने बीच में ही खड़े होकर वॉल्ट्ज पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। मामला तब और गंभीर हो गया जब रोड्रिगेज सीधे मंच की ओर बढ़ गए और वॉल्ट्ज के करीब पहुंचकर उन्हें झूठा करार दिया।
पीछे हटिए, यह हवाना नहीं है जब क्यूबा के विदेश मंत्री वॉल्ट्ज के बेहद करीब आ गए, तो अमेरिकी प्रतिनिधि ने कड़े लहजे में कहा, पीछे हटिए! यह हवाना नहीं है। वॉल्ट्ज ने अध्यक्ष खलीलुर रहमान से शिकायत की कि उन्हें डराने की कोशिश की गई है और मांग की कि पारिला को पोडियम से हटाया जाए।
इस दौरान क्यूबाई प्रतिनिधिमंडल ने मेज थपथपाकर और शोर मचाकर भारी विरोध दर्ज कराया। रोड्रिगेज लगातार पॉइंट ऑफ ऑर्डर की मांग कर वॉल्ट्ज की बात में रुकावट डालते रहे।
UN में फजीहत, कार्यवाही स्थगित सदन में बढ़ते हंगामे को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। अध्यक्ष खलीलुर रहमान ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने और अपनी सीटों पर वापस जाने की अपील की। स्थिति को अनियंत्रित होते देख कुछ देर के लिए बैठक को स्थगित करना पड़ा।
इस घटना ने एक बार फिर अमेरिका और क्यूबा के बीच दशकों पुराने कूटनीतिक तनाव को सबके सामने ला दिया है। फिलहाल इस मामले पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारी चर्चा हो रही है।
#WATCH | United Nations | An argument broke out between US Ambassador to the United Nations Mike Waltz and Cuban Foreign Affairs Minister Bruno Rodríguez Parrilla
— ANI (@ANI) October 27, 2026
United States Ambassador to the United Nations, Michael Waltz, says, Mr. President. This individual needs to back… pic.twitter.com/WE9afjSWq3
UGC NET दिसंबर 2026: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक बिना लेट फीस भरें फॉर्म
कर्नाटक MLC चुनाव: बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस को करारी मात, NDA का चारों सीटों पर क्लीन स्वीप
सोशल मीडिया की डिजिटल जेल : क्या इनफिनिट स्क्रॉल और ऑटोप्ले बना रहे हैं आपको एडिक्ट?
WWE रिंग में फिर गूंजेगी ‘यू कांट सी मी’ की गूंज: जॉन सीना की ब्लॉकबस्टर वापसी का ऐलान
‘भाग मिल्खा भाग’ का वो डायलॉग और 5 ओवर में 100 रन: वैभव सूर्यवंशी के बेखौफ अंदाज ने मचाया तहलका
Apple का धमाका: M6 चिप के साथ नए MacBook Pro और iMac लॉन्च, AI फीचर्स ने बदली गेम
हावड़ा एक्सप्रेस में बवाल: यात्री और रेलवे कर्मचारी के बीच तीखी बहस, अभद्र भाषा का लगा आरोप
कर्जत में ‘पर्यावरण बनाम विकास’ की जंग: राज ठाकरे ने सरकार को दी खुली चुनौती
क्या पूर्व जस्टिस संजय किशन कौल कॉकरोच जनता पार्टी के मेंटर हैं? सच्चाई आई सामने
टिकट के बदले 7 करोड़ लिए : 10 जनपथ के बाहर आत्मदाह की धमकी से मचा हड़कंप