यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने नेशनल एंट्रेंस टेस्ट (NET) दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने का मौका बढ़ा दिया है। जो उम्मीदवार किन्हीं कारणों से आवेदन करने से चूक गए थे, उनके लिए राहत की खबर है। अब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तय की गई है।
डिजिलॉकर वेरिफिकेशन बनी थी बाधा आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हुई थी और पहले आखिरी तारीख 28 अक्टूबर थी। हालांकि, बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने शिकायत की थी कि डिजिलॉकर वेरिफिकेशन (DigiLocker Verification) में तकनीकी समस्याओं के कारण वे आवेदन फॉर्म पूरा नहीं कर पा रहे थे। छात्रों की दिक्कतों को देखते हुए NTA ने समय सीमा को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।
31 अक्टूबर तक बिना विलंब शुल्क का मौका NTA की नई घोषणा के अनुसार, उम्मीदवार अब 31 अक्टूबर 2026 की रात 11:50 बजे तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। इसी समय तक आवेदन शुल्क का भुगतान भी किया जा सकता है। खास बात यह है कि इस विस्तारित अवधि के लिए कोई भी लेट फीस नहीं ली जाएगी।
क्या घट रहा है UGC NET का क्रेज? आंकड़ों पर गौर करें तो 25 अक्टूबर तक कुल 5.5 लाख उम्मीदवारों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से करीब 3.73 लाख छात्रों ने ही शुल्क जमा कर अपनी प्रक्रिया पूरी की है।
तुलना करें तो पिछले साल यानी दिसंबर 2025 में लगभग 9.93 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 7.35 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। वर्तमान में आवेदनों की धीमी रफ्तार को शिक्षा जगत में यूजीसी नेट के घटते क्रेज के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतिम दो दिनों में रजिस्ट्रेशन का यह आंकड़ा थोड़ा और बढ़ सकता है।
Important Update
— National Testing Agency (@NTA_Exams) October 27, 2026
UGC-NET December 2026
The last date to submit your online application and pay the exam fee is now 31 October 2026, up to 11:50 PM.
No late fee.
यूजीसी-नेट दिसंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई।
अब 31 अक्टूबर 2026, रात 11:50 बजे तक, बिना विलंब शुल्क के… pic.twitter.com/TxmfbrQz9h
स्पेन में भीषण रेल हादसा: हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर से 39 यात्रियों की मौत, मची चीख-पुकार
क्लीन स्वीप की दहलीज पर स्मृति मंधाना की टीम: जिम्बाब्वे के खिलाफ आज होगा आखिरी मुकाबला
तूफानी शतक का ‘शाही’ इनाम: अभिषेक शर्मा बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दिग्गजों को छोड़ा पीछे
क्या पूर्व जस्टिस संजय किशन कौल कॉकरोच जनता पार्टी के मेंटर हैं? सच्चाई आई सामने
चक्रवात अर्नब का तांडव: आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 57 हजार लोगों का रेस्क्यू; राहत कार्य जारी
हॉलीवुड में गूंजा रामायण का जयघोष: लॉस एंजिल्स में रणबीर-साई और यश ने बिखेरा जलवा
महाचक्रवात अर्नब का तांडव: लैंडफॉल के बाद और खतरनाक हुआ तूफान, कई राज्यों में रेड अलर्ट
20 बाजार, 20 व्यापारी, 20 मिनट: राहुल गांधी के नाम व्यापारियों का अल्टीमेटम
मेरठ: स्कूल बस का स्टेयरिंग फेल, 6 फीट गहरी खाई में पलटी; बाल-बाल बचे बच्चे
चक्रवात अर्नब का तांडव: आंध्र प्रदेश में भारी तबाही, 150 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं