मेरठ में आज सुबह स्कूली बच्चों की जान पर बन आई। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर गहरे खेत में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि बस पूरी तरह पलट गई।
क्या हुआ था हादसा? यह घटना रोहटा थानाक्षेत्र के अमानुल्लाहपुर और चिंदौड़ी गांव के पास सुबह करीब 7:30 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया, जिससे ड्राइवर का नियंत्रण हट गया और बस सड़क से उतरकर छह फीट गहरी खाई (खेत) में जा गिरी।
ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और वहां से गुजर रहे राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बस के शीशे तोड़े और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा अनर्थ टल गया।
15 से अधिक बच्चे घायल इस हादसे में 15 से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं। अर्पित और अनाया समेत कई बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत एसडीएस ग्लोबल अस्पताल और मोदीपुरम के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
परिजनों का फूटा गुस्सा हादसे के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में स्कूल प्रबंधन और ड्राइवर के खिलाफ भारी रोष है। परिजनों का आरोप है कि बस का ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।
पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही एसपी देहात अभिजीत कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया है। अब प्रशासन बस की फिटनेस और तकनीकी खराबी के कारणों की गहन जांच कर रहा है।
*मेरठ में बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में पलटी, ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बचाई जान, 15 से अधिक बच्चे घायल#Meerut#SchoolBusAccident#UttarPradesh#BreakingNewspic.twitter.com/0TelrO5fwM
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) October 28, 2026
रामायण का लॉस एंजिल्स में भव्य प्रीमियर: यश के रावण अवतार ने बटोरी सुर्खियां, रणबीर-साई की एक्टिंग पर मिली-जुली राय
यूएन में भारी हंगामा: अमेरिकी राजदूत और क्यूबा के विदेश मंत्री आमने-सामने, पीछे हट जाओ की गर्जना
एमपी में निवेश की नई लहर: CM मोहन यादव का उद्योगपतियों को न्योता, 100 मंजिला इमारतों का खुलेगा रास्ता
चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव: 135 किमी की रफ्तार से टकराया, कई राज्यों में हाई अलर्ट
इंटरनेशनल दुराचारी के मित्र को राज्यसभा टिकट देने पर घिरी BJP, कांग्रेस ने दागे तीखे सवाल
चक्रवाती तूफान अर्णब का तांडव: आंध्र और ओडिशा में भारी तबाही, 145 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं
एमएलसी चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ : बैलेट पेपर वाली हार पर बीजेपी का तंज, राहुल गांधी अब किसे देंगे दोष?
क्लीन स्वीप की दहलीज पर स्मृति मंधाना की टीम: जिम्बाब्वे के खिलाफ आज होगा आखिरी मुकाबला
दौलत राम कॉलेज लौटीं CM रेखा गुप्ता, छात्राओं को दी आधुनिक सुविधाओं की सौगात
हॉलीवुड में गूंजा जय श्री राम : लॉस एंजिल्स में रामायण का ग्रैंड प्रीमियर, सितारों के शाही लुक ने लूटी महफिल