संयुक्त राष्ट्र (UN) की महासभा में मंगलवार को उस समय तनाव चरम पर पहुंच गया जब अमेरिका और क्यूबा के शीर्ष प्रतिनिधि एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। क्यूबा पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों पर चर्चा के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि कार्यवाही को बीच में ही रोकना पड़ा।
मामले की शुरुआत तब हुई जब अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज अपना संबोधन दे रहे थे। उसी दौरान क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिग्ज पारिला अचानक उनके पोडियम के करीब पहुंच गए। पारिला ने राजदूत पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उन्हें टोकना शुरू कर दिया।
स्थिति को बिगड़ते देख माइक वॉल्ट्ज ने सख्त तेवर अपना लिए। उन्होंने पारिला को पोडियम से पीछे हटने की चेतावनी देते हुए कहा, वह मुझे अमेरिका में उसी तरह डराने की कोशिश नहीं कर सकते जैसे वह क्यूबा में अपने राजनीतिक कैदियों को डराते हैं। मैं संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधि हूं, पीछे हट जाओ।
वॉल्ट्ज ने क्यूबा की सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दिवंगत फिदेल कास्त्रो और मौजूदा राष्ट्रपति मिगेल डियाज-कानेल की तस्वीरें दिखाते हुए दावा किया कि ये नेता महंगी रोलेक्स घड़ियाँ पहनते हैं, जबकि आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। उन्होंने कहा कि एक घड़ी की कीमत एक औसत क्यूबाई नागरिक की 55 साल की कमाई के बराबर है।
वहीं, विदेश मंत्री पारिला का कहना है कि अमेरिका अन्य देशों पर दबाव डाल रहा है ताकि वे क्यूबा के खिलाफ मतदान करें। उन्होंने तर्क दिया कि ईंधन आपूर्ति पर लगी अमेरिकी पाबंदियों के कारण क्यूबा की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है और वहां शिशु मृत्यु दर दोगुनी हो गई है।
तनाव केवल मौखिक बहस तक सीमित नहीं रहा। सामने आए एक वीडियो में अमेरिकी राजदूत के प्रवक्ता जेपी फ्रेयर के साथ क्यूबा के प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य की कथित हाथापाई भी देखने को मिली, जिसमें मोबाइल छीनने की कोशिश की गई। इस घटना के बाद संयुक्त राष्ट्र में हड़कंप मच गया और कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।
The Castro regime has profited at the expense of the Cuban people with luxury cars, expensive watches and a private island resort. As I shared this with the world, regime thugs rushed the stage to interrupt my speech.
— Ambassador Mike Waltz (@USAmbUN) October 27, 2026
They can intimidate their own people in Cuba but think again… pic.twitter.com/2ZncGprkub
चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव: 135 किमी की रफ्तार से टकराया, कई राज्यों में हाई अलर्ट
क्या सौरभ दास को मेंटर कर रहे हैं जस्टिस संजय किशन कौल? वायरल तस्वीर पर पूर्व जज ने तोड़ी चुप्पी
एमएलसी चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ : बैलेट पेपर वाली हार पर बीजेपी का तंज, राहुल गांधी अब किसे देंगे दोष?
यूपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार: 43 पदाधिकारियों और 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ नई टीम तैयार
दिवाली से पहले किसानों के खाते में आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें कब और कैसे मिलेगा फायदा
लद्दाख में शराब की दुकानों पर छिड़ा विवाद: क्या सोनम वांगचुक के दावे बेबुनियाद हैं?
स्पेन में रेल का काल: टोलेडो में दो हाई-स्पीड ट्रेनों में जोरदार टक्कर, 46 लोगों की मौत
भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20: ईडन पार्क में हाउसफुल का शोर, टूटेगा दर्शकों का बड़ा रिकॉर्ड
यूपी एमएलसी चुनाव: कैमरे पर फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी की शानदार जीत, भाजपा के दिग्गज को दी पटखनी
ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: मार्को यानसन ने छीना रवींद्र जडेजा का ताज, खत्म की 4 साल की बादशाहत