लॉस एंजिल्स में भव्य प्रीमियर रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का वर्ल्ड प्रीमियर लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स स्थित डेविड गेफेन थिएटर में आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड के नाम से पेश की जा रही इस फिल्म की झलक देखने के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
रणबीर और साई का सादगी भरा अंदाज भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले रणबीर कपूर सिल्वर बंदगले में काफी हैंडसम दिखे। वहीं, माता सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी गुलाबी साड़ी में सादगी और खूबसूरती की मिसाल बनीं। दोनों ने रेड कार्पेट पर मौजूद अपने भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
यश और पत्नी राधिका की शानदार एंट्री फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले यश अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचे। ऑल-ब्लैक लुक में नजर आए यश का स्वागत फैंस ने जोरदार तरीके से किया। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री ने इवेंट में चार चांद लगा दिए।
हॉलीवुड हस्तियों ने भी की शिरकत इस विशेष स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की नामचीन हस्तियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। जैडा पिंकेट स्मिथ, बेंजी केली और जिसेला मारेंगो जैसे सितारे रेड कार्पेट पर दिखे। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा भी इस दौरान मौजूद रहे।
4000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इसके विजुअल इफेक्ट्स पर अंतरराष्ट्रीय टीम काम कर रही है, जबकि संगीत की जिम्मेदारी दिग्गज एआर रहमान और हंस जिमर ने संभाली है। फिल्म में सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण) और लारा दत्ता सहित कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।
रिलीज की तारीख रामायण का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा। वहीं, दूसरे भाग को दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर के बाद वैश्विक स्तर पर फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
The room’s all filled up.
— Rama s Screen (@RamasScreen) October 28, 2026
Stoked! 😊 😳 #Ramayana pic.twitter.com/pkiDqDiDtM
भारत का जलवा: शेफाली और प्रतिका की आतिशी पारी से जिम्बाब्वे का 3-0 से सूपड़ा साफ
चक्रवात अर्नब का तांडव: आंध्र, ओडिशा और बंगाल में हाई अलर्ट, 150 किमी की रफ्तार से मचा तबाही
वाराणसी में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस, सपा ने लगाया मतगणना लूटने का आरोप
Royal Enfield Himalayan 750 का टीजर आउट: एडवेंचर प्रेमियों के लिए आ रही है सबसे पावरफुल हिमालयन
आगरा मतगणना केंद्र पर सत्ता का तांडव : सपा-भाजपा समर्थकों में भिड़ंत, दोनों प्रत्याशियों के फटे कुर्ते
ट्रंप का बड़ा ऐलान: वेनेजुएला बनेगा अमेरिका का 51वां राज्य?
सेबू में भारत-अमेरिका का रक्षा शक्ति प्रदर्शन : राजनाथ सिंह और पीट हेगसेथ के बीच अहम बैठक
फ्री में चाहिए थी बाइक? छत से उल्टी लटकी मोटरसाइकिल ने हिला डाला सोशल मीडिया
एमएलसी चुनाव: बैलेट पेपर पर भी नहीं चला कांग्रेस का जादू, खरगे के गृह जिले में भी मिली करारी हार
Apple का धमाका: M6 चिप के साथ नए MacBook Pro और iMac लॉन्च, AI फीचर्स ने बदली गेम