आगरा खंड शिक्षक चुनाव की मतगणना के दौरान मंडी समिति का परिसर अखाड़े में तब्दील हो गया। मतगणना के तीसरे राउंड के दौरान समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थक आपस में भिड़ गए। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को भारी बल तैनात करना पड़ा।
दोनों पक्ष के प्रत्याशियों ने लगाए गंभीर आरोप सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने भाजपा समर्थकों पर शारीरिक हमला करने का आरोप लगाया है। वे अपना फटा हुआ कुर्ता लेकर मीडिया के सामने आए और भाजपा पर गुंडागर्दी का आरोप मढ़ा। वहीं, दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी हरिशंकर तिवारी ने भी सपा समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने अपने शरीर पर चोट के निशान दिखाते हुए कहा कि सपा ने अपने एजेंट के रूप में गुंडों को तैनात किया है।
धरने पर बैठे भाजपा उम्मीदवार मारपीट के हंगामे के बाद भाजपा प्रत्याशी हरिशंकर तिवारी मतगणना छोड़कर परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि जब तक सपा के एजेंटों को वहां से नहीं हटाया जाता, तब तक वे मतगणना प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे। इस विरोध प्रदर्शन के चलते मतगणना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है।
अखिलेश यादव का भाजपा पर कड़ा प्रहार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, भाजपा खुद बताए कि जीतते हुए प्रत्याशी के साथ ऐसा व्यवहार कितना जायज है? उन्होंने प्रशासन और चुनाव आयोग से डॉ. आकाश अग्रवाल को तत्काल जीत का प्रमाण पत्र देने की मांग की है। अखिलेश ने इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रपति से भी हस्तक्षेप का आग्रह किया है।
भारी सुरक्षा के बीच पुलिस तैनात हालात बेकाबू होते देख आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार को खुद मौके पर पहुंचना पड़ा। मंडी समिति के मुख्य गेट को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। फिलहाल, इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की हिंसा को दोबारा फैलने से रोका जा सके।
उल्लेखनीय है कि एक ओर जहां आगरा में बवाल जारी है, वहीं यूपी के अन्य क्षेत्रों में जारी एमएलसी चुनाव के नतीजों में मेरठ और बरेली में भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि वाराणसी में सपा ने अपना परचम लहराया है।
*अब भाजपा ख़ुद ही बताए कि आगरा से जीतते हुए सपा के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल जी के साथ उसके लोगों द्वारा किया गया यह व्यवहार कितना जायज़ है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 27, 2026
प्रशासन डॉ. आकाश अग्रवाल जी को जीत का प्रमाणपत्र तुरंत दे।
चुनाव आयोग सोते से जागे और प्रशासन भी। माननीय सर्वोच्च न्यायालय और… pic.twitter.com/UlFui3cIPg
वाराणसी में सपा का परचम: लाल बिहारी यादव ने शिक्षक MLC चुनाव में दर्ज की जीत
भावुक हुए मुकेश अंबानी: बच्चों की इन बातों ने बदली जियो की लिस्टिंग की महफिल
20 बाजार, 20 व्यापारी, 20 मिनट: राहुल गांधी के नाम व्यापारियों का अल्टीमेटम
वाराणसी में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस, सपा ने लगाया मतगणना लूटने का आरोप
चक्रवात अर्नब का तांडव: आंध्र के तटों से टकराया तूफान, नेपाल तक अलर्ट
यूपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार: 43 पदाधिकारियों और 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ नई टीम तैयार
ठंडा पानी मत पीना बेटा : न्यूजीलैंड में बलिया वाली दीदी की मशविरे पर फिदा हुए वैभव सूर्यवंशी, वीडियो वायरल
न्यूजीलैंड में अभिषेक शर्मा की तबाही : 38 गेंदों में 113 रन ठोक पिता भी हुए मुरीद
पुरी में चक्रवाती रोमांच : लहरों के साथ भागते पर्यटक, क्या जान जोखिम में डालना सही है?
रामायण की पहली झलक: क्या रणबीर-साईं पल्लवी की फिल्म लॉर्ड ऑफ द रिंग्स को देगी टक्कर?