गुवाहाटी के बिलास इन होटल में सोमवार रात हुई सनसनीखेज गोलीबारी ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की जान लेने वाली इस वारदात का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो घटना की भयावहता को बयां करता है।
सीसीटीवी में क्या दिखा? सामने आए फुटेज में एक हमलावर को होटल परिसर में घुसते हुए देखा जा सकता है। वह बिना किसी हिचकिचाहट के सीधे एक व्यक्ति के पास पहुंचता है और बहुत करीब से गोली चला देता है। गोली लगते ही सत्येंद्र पाठक जमीन पर गिर जाते हैं। हमलावर गोलियां बरसाते हुए वहां से भाग निकलता है। सत्येंद्र पाठक होटल के केयरटेकर हैं, जो चमत्कारिक रूप से इस हमले में बच गए और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।
खून से लथपथ होटल का रिसेप्शन सोमवार रात करीब 9 बजे हुई इस गोलीबारी में कुल छह लोगों को निशाना बनाया गया। पलटन बाजार पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो रिसेप्शन एरिया में चार शव पड़े थे। दो अन्य घायलों को सड़क पर पाया गया, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में होटल की मालकिन हेलेना भराली, उनके भाई भूदेव भराली, बेटा देवरषि कश्यप, बहू रिनिका कश्यप और नारायण दास शामिल हैं।
लीज और नवीनीकरण बना विवाद की जड़ पुलिस कमिश्नर डॉ. पार्थ सारथी महंत के अनुसार, यह खूनी खेल होटल के लीज एग्रीमेंट और प्रबंधन को लेकर हुए विवाद के कारण शुरू हुआ। आरोपी घनकांत गोगोई ने 10 सितंबर 2025 को 1.8 लाख रुपये मासिक किराए पर होटल लीज पर लिया था। होटल में किए गए रेनोवेशन और सुविधाओं के उपयोग को लेकर मालिकों और गोगोई के बीच बहस चल रही थी। सोमवार को इसी विवाद को सुलझाने के लिए बैठक बुलाई गई थी, जो देखते ही देखते मौत के मंजर में बदल गई।
आरोपी गिरफ्तार, SIT गठित घटना के एक घंटे के भीतर ही पुलिस ने 34 वर्षीय पट्टेदार घनकांत गोगोई को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई .32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुवाहाटी पुलिस ने छह सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है, जिसका नेतृत्व ज्वाइंट कमिश्नर अंकुर जैन करेंगे। फॉरेंसिक टीम और सीआईडी सबूत जुटाने में जुटी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बहस किस मोड़ पर हिंसा में तब्दील हुई।
होटल बिलास इन की घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला दृश्य। @assampolice @crimenews pic.twitter.com/FiaPyrOLUM
— Journalist Shaloni Singh (@Shaloni2770) October 27, 2026
स्पेन में रेल का काल: टोलेडो में दो हाई-स्पीड ट्रेनों में जोरदार टक्कर, 46 लोगों की मौत
IND vs NZ: टीम इंडिया को बड़ा झटका, अंतिम 2 टी20 से बाहर हुआ यह स्टार विकेटकीपर
राहुल गांधी की रैली पर व्यापारियों का दिवाली दांव : बातचीत या रद्दीकरण?
इलाज के लिए जेब खाली, टिकट के लिए पैसे नहीं; टीटीई की दरियादिली ने जीता लोगों का दिल
अभिषेक शर्मा की तूफानी सेंचुरी पर ईशान किशन का तंज, बोले- खुद मेडिटेशन करता है, दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब कर रहा
प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड: ठाणे की सियासत में उबाल, सड़क पर उतरे शिंदे गुट के मंत्री-सांसद
Bigg Boss 20: स्काउट के धोखे ने तोड़ा लव गिल का दिल, फूट-फूटकर रोईं कंटेस्टेंट
कहां है रे गुंजन, ले जो मिठइया : जीत के बाद नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तीखा प्रहार
चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव: आधे भारत पर मंडराया खतरा, कई राज्यों में मची भारी तबाही
MLC चुनाव में बवाल: अखिलेश का आरोप, बीजेपी वोट से नहीं, खोट से जीतती है