बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मोकामा की सियासत में छोटे सरकार कहे जाने वाले अनंत सिंह का प्रभाव कमजोर पड़ा है। जेडीयू नेता नीरज कुमार ने इस सीट पर लगातार चौथी बार जीत हासिल कर अपनी धाक जमा दी है।
नीरज कुमार का मजाकिया वार जीत स्पष्ट होते ही नीरज कुमार ने अपने चिर-परिचित अंदाज में विरोधियों पर तंज कसा। उन्होंने भरे मंच से कहा, कहां है रे गुंजन, ले जो मिठइया। यह कटाक्ष सीधे तौर पर अनंत सिंह द्वारा समर्थित उम्मीदवार अनुज कुमार की हार को लेकर था। नीरज ने तंज कसते हुए कहा कि उनके विरोधियों द्वारा तैयार की गई मिठाइयों में नमक मिला हुआ था।
अनंत सिंह की साख पर सवाल यह मुकाबला महज एक चुनाव नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया था। अनंत सिंह, जिन्होंने कुछ हफ्ते पहले ही जेडीयू छोड़ी थी, ने खुलकर जन सुराज समर्थित उम्मीदवार का समर्थन किया था। लेकिन नीरज कुमार के सामने उनका गणित पूरी तरह फेल हो गया। नीरज ने पलटवार करते हुए कहा, जो लोग खुद जमानत पर बाहर हैं, वे दूसरों की जमानत जब्त होने की बात कर रहे हैं।
गरीब परिवार से आने का दिया हवाला अपनी जीत का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के जमीनी कार्यकर्ताओं को देते हुए नीरज कुमार ने कहा कि मेरे पास न तो धनबल है और न ही बाहुबल। उन्होंने कहा कि एक गरीब परिवार से आने के बावजूद कार्यकर्ताओं का साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसने उन्हें फिर से स्नातक सीट का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया।
अनंत सिंह ने हार स्वीकार की नतीजों के बाद अनंत सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता पंजीकरण के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला, जो हार का एक बड़ा कारण बना। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उन्हें पार्टी से कोई शिकायत नहीं है, उनके मतभेद केवल नीरज कुमार के साथ हैं।
मोकामा में जश्न का माहौल नीरज कुमार की बढ़त की खबर मिलते ही मोकामा के थाना चौक पर समर्थकों का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर इस जीत का जश्न मनाया। इस चुनाव ने यह संदेश साफ कर दिया है कि नीरज कुमार का अपने क्षेत्र में पब्लिक कनेक्ट अभी भी अटूट है।
*“कहां ही रे गुंजन, ले जो मिठइया !” नीरज ने अनंत सिंह को धो डाला!#NeerajKumar #AnantSingh #BiharPolitics #BiharNews #PoliticalWar@grok niraj kumar kisko chidha rahe hain.. pic.twitter.com/wc5wkQ9nfj
— chandan kumar (@Iamckyadav) October 28, 2026
चक्रवात अर्नब का तांडव: आंध्र-ओडिशा में भारी तबाही, 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द
बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए लड़कियों को निहारते पकड़े गए पाकिस्तानी क्रिकेटर, वीडियो वायरल
बेंगलुरु मेट्रो में महिला का वीडियो बना रहा था शख्स, रंगे हाथों पकड़े जाने पर फोन छीनकर भागा – FIR दर्ज
मोदी कहीं नहीं जाएगा: खरगे के बाप वाले बयान पर BJP का आक्रामक प्रहार, जारी किया चुनावी गीत
चक्रवात अर्नब का तांडव: आंध्र तट पर लैंडफॉल जारी, उखड़े पेड़ और अंधेरे में डूबे कई इलाके
महंगाई का जहरीला डंक : खरगे का PM मोदी पर बड़ा हमला, कहा- अच्छे दिन के इंतजार में गंवाए 12 साल
क्या फिर मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा? वायरल वीडियो देख फैंस ने शुरू किए कयास
शेयर बाजार में जियो की धमाकेदार एंट्री: ₹12.5 लाख करोड़ की वैल्यू के साथ रिलायंस का दबदबा
वाराणसी में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस, सपा ने लगाया मतगणना लूटने का आरोप
एमएलसी चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ : बैलेट पेपर वाली हार पर बीजेपी का तंज, राहुल गांधी अब किसे देंगे दोष?