बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब अब विकराल रूप ले चुका है। मंगलवार देर रात आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकराने के बाद, यह तूफान तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के साथ तबाही मचा रहा है। 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
आंध्र प्रदेश के अलावा, पुडुचेरी और ओडिशा में भी तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली के खंभे जमींदोज हो गए हैं। इसके अतिरिक्त तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भी तूफान का असर महसूस किया जा रहा है, जिससे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।
INSAT-3DS की ताज सैटेलाइट तस्वीरों में आधे भारत पर इस चक्रवात का प्रभाव साफ देखा जा सकता है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, तूफान के बादल केवल उसके केंद्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एक बड़े भू-भाग में फैल चुके हैं। विभाग की टीम सैटेलाइट की मदद से तूफान की हर गतिविधि पर बारीक नजर बनाए हुए है।
मौसम विभाग ने राहत की खबर देते हुए बताया है कि अगले 48 घंटों में तूफान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर धीरे-धीरे कमजोर होने लगेगा। अगले 6 घंटों में यह एक सामान्य चक्रवाती तूफान और उसके बाद के 6 घंटों में डीप डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा। हालांकि, लैंडफॉल की प्रक्रिया अभी भी जारी है, जिसके अगले 3 से 4 घंटे और चलने का अनुमान है।
सबसे अधिक प्रभावित काकीनाडा और विशाखापत्तनम में प्रशासन ने पहले ही मोर्चा संभाल लिया है। बचाव दलों द्वारा लोगों को सुरक्षित पुनर्वास केंद्रों में शिफ्ट किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर ओडिशा के 6 जिलों और झारखंड समेत कई क्षेत्रों में स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। साथ ही, समुद्र में मछली पकड़ने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
#WATCH | Andhra Pradesh | Severe cyclone Arnab wreaks havoc in Visakhapatnam as strong winds have toppled electricity poles and large trees; restoration work is underway pic.twitter.com/Q3idO3h3ge
— ANI (@ANI) October 28, 2026
यूपी एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव ने PDA का बदला समीकरण, आगरा की जीत के बाद किया बड़ा ऐलान
दो साल की नन्ही उंगलियों का कमाल: तबले पर 12 ताल बजाकर स्वरश्री ने रचा इतिहास
भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20: ईडन पार्क में हाउसफुल का शोर, टूटेगा दर्शकों का बड़ा रिकॉर्ड
रामायण का जलवा: लॉस एंजिलिस में फिल्म देख भावुक हुए दर्शक, रणबीर-यश की एक्टिंग की जमकर तारीफ
यूपी MLC चुनाव की हलचल: सपा का बड़ा दावा, 2027 में अखिलेश यादव ही होंगे मुख्यमंत्री
IND W vs ZIM W: तीसरे वनडे में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी, टीम इंडिया में 3 बड़े बदलाव
बीजापुर का पीडिया : नक्सलवाद के अंधेरे को चीरकर पहली बार बिजली की रोशनी से जगमगाया गांव
एमएलसी चुनाव: बैलेट पेपर पर भी नहीं चला कांग्रेस का जादू, खरगे के गृह जिले में भी मिली करारी हार
20 साल की वैष्णवी शर्मा ने रचा इतिहास: वनडे में पहली बार लिया फाइफर , बनीं भारत की दूसरी सबसे युवा गेंदबाज!
चक्रवात अर्नब की रफ्तार पर ब्रेक: तट के करीब आकर सुस्त पड़ा तूफान, अगले 2 घंटे बेहद अहम