विशाखापत्तनम: बंगाल की खाड़ी से उठा भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब ने आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दे दी है। विशाखापत्तनम के पास लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके अगले 3 घंटों तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो बढ़कर 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
तूफान के असर से कोनासीमा, विशाखापत्तनम, अनकापल्ली और काकीनाडा में मूसलाधार बारिश हो रही है। यानम में समुद्र का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नेशनल हाईवे-216 के किनारे कई पेड़ उखड़ गए हैं, जिसके चलते मार्ग को बंद करना पड़ा है। काकीनाडा के बॉम्बे कट्टा क्षेत्र में समुद्र का पानी भरने से फंसे चार लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला है।
सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने बड़े कदम उठाए हैं। विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा एयरपोर्ट से कुल 21 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा, रेलवे ने 50 ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से रद्द या री-शेड्यूल किया है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 4,000 से अधिक साइक्लोन शेल्टर बनाए गए हैं और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
अर्नब का असर केवल दक्षिण भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका प्रभाव उत्तर-पूर्व से लेकर पूरे देश तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक देशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। 30 अक्टूबर तक दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। वहीं, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों में भी तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान घरों में रहने की सलाह दी है।
⚠️ In view of Cyclone Arnab and to ensure passenger safety, South Central Railway has announced train cancellations, partial cancellations, and rescheduling of several trains.
— Hyderabad Division (@drmhyb) October 28, 2026
Passengers are advised to check their train status before commencing their journey. pic.twitter.com/VPMma0qjO1
कर्जत में ‘पर्यावरण बनाम विकास’ की जंग: राज ठाकरे ने सरकार को दी खुली चुनौती
चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव: आंध्र प्रदेश में भारी तबाही, लैंडफॉल से उखड़ीं छतें और जनजीवन अस्त-व्यस्त
क्या सौरभ दास को मेंटर कर रहे हैं जस्टिस संजय किशन कौल? वायरल तस्वीर पर पूर्व जज ने तोड़ी चुप्पी
क्या यूपी के किसानों के दिन बदलने वाले हैं? मुआवजे से लेकर बीज वितरण तक सरकार का मास्टर प्लान
लॉस एंजिलिस में गूंजा जय श्री राम , हॉलीवुड में दिखा रामायण का भव्य जलवा
क्या ऑकलैंड में कायम रहेगा टीम इंडिया का दबदबा? जानिए ईडन पार्क के दिलचस्प आंकड़े
मेरठ: स्कूल बस का स्टेयरिंग फेल, 6 फीट गहरी खाई में पलटी; बाल-बाल बचे बच्चे
रामायण के प्रीमियर में छाईं साई पल्लवी, पार्ट 2 को लेकर किया बड़ा खुलासा
लॉस एंजिल्स में रामायण का भव्य आगाज़: रणबीर-यश की जुगलबंदी और रिकॉर्ड तोड़ कमाई की आहट
ठंडा पानी मत पीना बेटा : न्यूजीलैंड में बलिया वाली दीदी की मशविरे पर फिदा हुए वैभव सूर्यवंशी, वीडियो वायरल