दशकों की चुप्पी टूटी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी मच-प्रतीक्षित आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह किताब केवल एक संस्मरण नहीं, बल्कि दशकों से चल रहे उन दावों का जवाब है जो दूसरों ने उनके बारे में गढ़े थे।
कुछ तमाशा होना तय है सोनिया गांधी ने बेबाकी से कहा, जब यह किताब आएगी, तो कुछ तमाशा होना तय है। आखिरकार, दशकों से दूसरे लोग मेरी कहानी सुनाते रहे हैं, अब मेरी बारी है। उनका मानना है कि उनके बारे में अब तक जो भी लिखा गया, उसमें से ज्यादातर बातें या तो मनगढ़ंत थीं या फिर बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई थीं।
राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर बड़ा खुलासा किताब में सोनिया गांधी ने उस दौर का जिक्र किया है जब उनके पति राजीव गांधी को प्रधानमंत्री पद संभालने के लिए कहा गया था। सोनिया ने खुलासा किया कि वह इस फैसले के पूरी तरह खिलाफ थीं। वह उस निजी उथल-पुथल और डर को साझा करती हैं, जिसे उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति की पत्नी के रूप में महसूस किया जो राजनीति के केंद्र में आ गया था।
विवादों की आशंका से बेफिक्र सोनिया ने स्वीकार किया कि इस किताब के आने के बाद निश्चित रूप से विवाद होंगे। उन्होंने कहा कि किताब पढ़ने के बाद कुछ लोग उनके बारे में अपनी राय बदल सकते हैं, तो कुछ के मन में उनके प्रति नकारात्मकता और बढ़ सकती है। हालांकि, सार्वजनिक जीवन में होने के नाते वह इन प्रतिक्रियाओं को स्वाभाविक मानती हैं।
क्या-क्या होगा किताब में? 79 वर्षीय सोनिया गांधी की यह आत्मकथा उनके जीवन के कई अनदेखे पहलुओं को सामने लाएगी:
10 नवंबर को होगा विमोचन प्रकाशन संस्थान अल्फ्रेड ए. नॉफ के अनुसार, यह किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। 1968 में भारत की बहू बनने से लेकर कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने तक का उनका सफर भारतीय राजनीति का एक बड़ा अध्याय रहा है। अब देखना यह होगा कि यह वर्जन राजनीति की गलियारों में क्या हलचल पैदा करता है।
There’s bound to be some tamasha when this book comes out. After all, others have spent decades telling my “story”, now it’s my turn. pic.twitter.com/jDy5vBI8ey
— Sonia Gandhi (@SoniaGandhi) October 27, 2026
चक्रवात अर्नब का खतरा: 140 किमी की रफ्तार से टकराएगा तूफान, 5 राज्यों में हाई अलर्ट
पीएम आवास पर प्रदर्शन की चेतावनी: केसी वेणुगोपाल का सरकार पर तीखा हमला
सीएसके को बड़ा झटका: माइकल हसी ने छोड़ा 19 साल पुराना साथ, नए कोच की हुई एंट्री
योगी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: पशुपालकों को गाय पर 50 हजार की मदद, बीमा प्रीमियम का 85% भरेगी सरकार
अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास: टी20 क्रिकेट में बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा उलटफेर: माइकल हसी समेत 5 दिग्गज कोचों की विदाई
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन: तैयारियों के बीच दिल्ली पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
सोनिया गांधी की आत्मकथा: अब मेरी बारी , तमाशे और खुलासों के लिए तैयार रहें!
यही है अगला सुपरस्टार : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर फिदा हुए दिग्गज, शुभमन गिल को लेकर भी कही बड़ी बात
वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ पाओ : चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा दांव, वोटर फ्रॉड पर रखा इनाम