कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी आगामी किताब बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव को लेकर सुर्खियों में हैं। 10 नवंबर को रिलीज होने वाली इस किताब को लेकर सोनिया ने जो बयान दिया है, उसने राजनीतिक और निजी विमर्श में एक नई बहस छेड़ दी है।
अब मेरी बारी है सोनिया गांधी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, जब यह किताब आएगी तो कुछ तमाशा तो होगा ही। आखिरकार, दशकों से दूसरे लोग मेरी कहानी सुनाते रहे हैं, अब मेरी बारी है। उनका यह बयान स्पष्ट संकेत है कि वे अब तक अपनी छवि को लेकर बनी धारणाओं और कहानियों को अपने नजरिए से स्पष्ट करना चाहती हैं।
निजी जिंदगी की अनकही दास्तां यह किताब केवल राजनीति तक सीमित नहीं रहने वाली है। सोनिया ने इसे प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनेपन की तलाश की एक भावनात्मक यात्रा बताया है। इसमें उनके जीवन के उन पहलुओं को जगह दी गई है, जिन्हें अब तक लोग केवल बाहरी चर्चाओं के जरिए जानते थे।
इंस्टाग्राम पर डेब्यू का धमाका किताब के प्रचार के लिए सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम की दुनिया में भी कदम रखा है। अपनी पहली पोस्ट में उन्होंने किताब की पहली झलक साझा की। वीडियो में वे अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ किताब के पन्ने पलटती और पुरानी यादों में खोई नजर आईं। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जो किताब को लेकर लोगों का उत्साह दर्शाता है।
क्या बड़े खुलासे होने की उम्मीद? प्रकाशक हार्परकॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित यह किताब राहुल और प्रियंका गांधी के साथ भी कोलैब की गई है। सोनिया के तमाशा होने वाले बयान ने कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि किताब में कोई राजनीतिक धमाका होगा या यह पूरी तरह से एक संस्मरण है, लेकिन यह निश्चित है कि 10 नवंबर के बाद भारतीय राजनीति के गलियारों में सोनिया गांधी की कही बातों की गूंज सुनाई देगी।
अब सबकी नजरें किताब के पन्नों पर टिकी हैं, जो दशकों से पर्दे के पीछे रही सोनिया गांधी की निजी और राजनीतिक सफर की अनकही सच्चाई को बयां करेंगे।
There’s bound to be some tamasha when this book comes out. After all, others have spent decades telling my “story”, now it’s my turn. pic.twitter.com/jDy5vBI8ey
— Sonia Gandhi (@SoniaGandhi) October 27, 2026
जामिया का अल्टीमेटम: कैंपस खाली नहीं किया तो होगी सख्त कार्रवाई, दिवाली तक ऑनलाइन रहेंगी क्लास
सऊदी की सुरक्षा के लिए मिस्र का बड़ा कदम, संसद ने दी सैन्य मदद की मंजूरी
बिग बॉस 20: लव गिल का फूटा गुस्सा, स्काउट पर लगाया करियर बर्बाद करने का इल्जाम
राहुल गांधी का सत्यम शिवम सुंदरम संदेश, सुप्रीम कोर्ट में आज चुनाव आयोग पर अहम सुनवाई
बिग बॉस 20: स्काउट ओपी से दूरी बनाना चाहते हैं लव गिल, गेमर का फूटा गुस्सा, घर में मचा ड्रामा
नमन धीर का सुपरमैन कैच: हवा में उड़कर फिन एलन को किया ढेर, देखें वीडियो
तमिलनाडु जेल ब्रेक: मेडिकल इमरजेंसी का झांसा देकर फरार हुए 17 कैदी, सुरक्षाकर्मी पर जानलेवा हमला
50 दिरहम का दांव और 12.9 करोड़ की लॉटरी: 60वें जन्मदिन पर भारतीय की बदली किस्मत
6, 6, 6... वेलिंगटन में अभिषेक-वैभव का कोहराम: भारत ने पावरप्ले में बनाया T20I इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
सत्ता से दूर रहकर मानसिक संतुलन खो चुके हैं कांग्रेसी , ब्रजेश पाठक का राहुल-खरगे पर बड़ा हमला