तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कम्पट्टी उप-जेल से सोमवार देर रात हुई एक दुस्साहसी घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। 17 विचाराधीन कैदी सुनियोजित तरीके से सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर फरार हो गए।
कैदियों ने बुना जाल सोमवार देर रात कैदियों ने अचानक मेडिकल इमरजेंसी का बहाना बनाया। मदद के लिए जैसे ही ग्रेड-II जेल गार्ड थंगापांडी सेल के अंदर पहुंचे, कैदियों ने उन पर हमला कर दिया। गार्ड के सिर में गंभीर चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए जी. विलाक्कु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्यूटी पर मौजूद दो अन्य कर्मचारियों को भी हल्की चोटें आई हैं।
कॉम्बिंग ऑपरेशन और 4 की गिरफ्तारी घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। साउथ जोन के आईजी विजयेंद्र बिदारी ने बताया कि राज्य भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। फिलहाल, विशेष टीमों के कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान 4 कैदियों को दोबारा पकड़ लिया गया है। बाकी 13 फरार कैदियों की तलाश के लिए 17 स्पेशल टीमें गठित की गई हैं, जो केरल सीमा और आसपास के इलाकों में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
भगोड़ों की पहचान पुलिस के अनुसार, फरार हुए सभी 17 कैदी एक ही सेल में बंद थे। इनकी पहचान लिंगम, राजा सिंगंधर, करुप्पसामी, सिलंबरसन, तिरुपति, मेंजीसुंदरम, सबरी, पोन मुथु, निजांत, कार्तिक राजा, मुगिलन, सेल्वा, तरूण, राजकुमार, प्रवीण, मुथु इलंगो और राजुवीन के रूप में हुई है।
इतिहास में पहली बार ऐसी घटना राज्य में इस तरह की घटना दशकों बाद देखने को मिली है। इससे पहले साल 1995 में वेल्लोर किले के डिटेंशन कैंप से 43 एलटीटीई मिलिटेंट 153 फीट लंबी सुरंग खोदकर फरार हो गए थे। उसके बाद यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में कैदी जेल तोड़कर भागने में कामयाब हुए हैं।
संबंधित खबर: कोयंबटूर जेल से रिहाई के बाद एम. कार्तिका का विजय सरकार पर हमला कोयंबटूर सेंट्रल जेल से जमानत पर बाहर आते ही एनटीके नेता एम. कार्तिका ने मुख्यमंत्री विजय की सरकार को राज्य की बुरी शक्ति करार दिया। उन्होंने विजय सरकार को असंवैधानिक बताते हुए तीखे राजनीतिक हमले किए। जेल के बाहर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
#UPDATE | Tamil Nadu | Four escaped prisoners have been arrested by police during combing operations: Inspector General of Police (IGP), South Zone, Vijayendra Bidari
— ANI (@ANI) October 27, 2026
17 inmates had escaped from the Theni sub-jail late last night
(Pics Source: Inspector General of Police (IGP),… https://t.co/a2OYNjgBeB pic.twitter.com/B0PYbJ0NAS
जीत पक्की, अब जन सुराज का रुख करें अनंत सिंह: जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार का बड़ा बयान
मुंह में जूता घुसेड़ दूंगा : व्यापारी विवाद सुलझाने पहुंचे भाजपा विधायक का पारा हाई
बर्बरता की हद पार: बुजुर्ग महिला से छीनी पेंशन की रकम, सड़क पर तड़पती रही पीड़िता
भारत बनाम न्यूजीलैंड: आज सीरीज सील करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें तीसरा टी-20
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर तड़के फायरिंग, स्कॉर्पियो को बनाया निशाना; आपसी रंजिश की आशंका
योगी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: पशुपालकों को गाय पर 50 हजार की मदद, बीमा प्रीमियम का 85% भरेगी सरकार
चक्रवात, हरीकेन और टाइफून: क्या हैं ये समुद्री बवंडर और क्यों अलग-अलग है इनका नाम?
टेस्ट क्रिकेट के किंग कुमार संगकारा: 11 दोहरे शतक और 624 रनों की वह ऐतिहासिक साझेदारी!
नई कार की चमक पर रात भर में फिरा पानी; किसी ने पूरी गाड़ी पर किए गहरे स्क्रैच!
यही है अगला सुपरस्टार : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर फिदा हुए दिग्गज, शुभमन गिल को लेकर भी कही बड़ी बात