कानपुर के गोविंदनगर स्थित विद्यार्थी मार्केट में व्यापारी संगठन के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद सुलझाने पहुंचे भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी का एक आक्रामक रूप सामने आया है। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने न केवल तल्ख तेवर दिखाए, बल्कि विवाद करने वालों को कड़ी चेतावनी भी दे डाली।
न्याय दबाया तो बर्दाश्त नहीं सोमवार देर शाम विधायक महेश त्रिवेदी जब व्यापारियों के बीच पहुंचे, तो पहले उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से मामले को समझने की कोशिश की। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे पर जोर दिया। लेकिन जैसे ही बात पुरानी रंजिश और गाली-गलौज पर पहुंची, विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो विधायक का 2 मिनट 47 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे बेहद सख्त लहजे में कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, अगर किसी ने हमें गाली दी, तो हम उसके मुंह में जूता घुसेड़ देंगे। किसी को भी मनमानी करने और माहौल बिगाड़ने की छूट नहीं दी जाएगी।
ऑपरेशन थिएटर चालू हो जाएगा विधायक ने चेतावनी दी कि यदि किसी ने अन्याय का साथ दिया या न्याय की आवाज को दबाने की कोशिश की, तो वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, अगर कोई ज्यादा बदमाशी करेगा तो ऑपरेशन थिएटर चालू हो जाएगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या वे लोग यहां गुंडे पालना चाहते हैं।
विधायक का सफाई में क्या कहना है? विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए महेश त्रिवेदी ने कहा कि विद्यार्थी मार्केट के कुछ पीड़ित व्यापारी उनके पास अपनी व्यथा लेकर आए थे। उन्होंने कहा, व्यापारियों का स्वाभिमान और उनके अधिकार की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है। जो लोग गाली-गलौज कर रहे थे, यह चेतावनी उन्हीं के लिए थी।
व्यापारी गुटों में बढ़ी खींचतान विधायक के इस तीखे बयानों ने इलाके में राजनीतिक और व्यापारिक चर्चाओं को हवा दे दी है। एक तरफ जहां उनके समर्थक इसे न्याय की आवाज बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष और विरोधी गुट विधायक के इस जुबानी हमले पर सवाल खड़े कर रहे हैं। फिलहाल, इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
*कानपुर में व्यापारी गुटों का विवाद सुलझाने पहुंचे बीजेपी MLA महेश त्रिवेदी भड़क उठे। कहा, अगर हमें कोई गाली देगा तो मुंह में जूता घुसेड़ देंगे। #kanpur #maheshtrivedi pic.twitter.com/bnpRcH33E6
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) October 27, 2026
दुकान में घुसा लंगूर और दुकानदार को लगा लिया गले, वीडियो देख भावुक हुए लोग
संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो टूक: वीटो पावर किसी के राजनीतिक स्वार्थ का औजार नहीं
हीरा सिंह बिष्ट को याद कर भावुक हुए CM धामी, कहा- जनसेवा का पर्याय थे अनुभवी नेता
बिजली बिल मांगने गए जेई को बनाया बंधक, सरेआम पीटा और फाड़े सरकारी कागजात
बठिंडा में नशे का मौत का खेल : हाथ में सिरिंज लिए मिला युवक का शव, मचा सियासी घमासान
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर तड़के फायरिंग, स्कॉर्पियो को बनाया निशाना; आपसी रंजिश की आशंका
उन्होंने इतने रन कैसे बना लिए... : अभिषेक-वैभव की बल्लेबाजी देख दंग रह गए श्रेयस अय्यर, गेंदबाजों पर जताई नाराजगी
दिल्ली: जर्जर इमारत का काल बना स्लैब, मलबे में दबकर पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
पावरप्ले में रनों का तूफान: टीम इंडिया ने रचा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6 ओवर में कूटे 118 रन
बिछड़ा तो मां के लिए तड़प उठा हाथी का बच्चा: 7 घंटे के हाई-वोल्टेज रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन!