वेलिंगटन: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला पूरी तरह से अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा। भारत ने 199 रनों के बड़े लक्ष्य को महज 14वें ओवर में हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
अभिषेक-वैभव की आतिशी बल्लेबाजी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल की 89 रनों की पारी की बदौलत 198 रन बनाए। जवाब में भारतीय ओपनर्स ने ऐसी शुरुआत दी कि कीवी गेंदबाज देखते रह गए। अभिषेक और वैभव ने पावरप्ले में ही 118 रन कूट दिए। अभिषेक ने महज 38 गेंदों में 113 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 छक्के शामिल थे।
श्रेयस अय्यर का हैरान करने वाला बयान मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभिषेक और वैभव की तारीफ करते हुए कहा, यह प्रदर्शन लाजवाब था। जब मैं बल्लेबाजी करने उतरा, तो गेंद अभी भी सीम हो रही थी। हमने एक-दूसरे से पूछा कि आखिर इन्होंने इतने रन कैसे बना लिए? उन्होंने जिस तरह से शॉट खेले, वह हैरान करने वाला था।
गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन पर चिंता बल्लेबाजों की तारीफ करने के साथ-साथ श्रेयस अय्यर ने अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर नाराजगी भी जाहिर की। अय्यर ने कहा, 10 ओवर के बाद मुझे अहसास हुआ कि अगर हम हाफ-वॉली या हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी करेंगे, तो गेंद सीधे स्टैंड्स में जाएगी। हमारा प्लान उन्हें 200 के अंदर रोकने का था, लेकिन शुरुआत में गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए।
सीरीज में क्लीन स्वीप पर नजरें इस बड़ी जीत के साथ भारत ने 3-0 की बढ़त बना ली है। अब भारतीय टीम की नजरें 30 अक्टूबर को होने वाले चौथे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप करने पर होंगी। वहीं, कीवी टीम के लिए अब आत्मसम्मान बचाने की चुनौती होगी।
1⃣1⃣3⃣ runs
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
3⃣8⃣ balls
2⃣9⃣7⃣.3⃣7⃣ strike rate
9⃣ fours & 1⃣1⃣ sixes
Abhishek Sharma, take a bow for that astonishing innings 🙇♂️
Updates ▶️ https://t.co/zf4CnZQ8CD#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/RxygJwIOUw
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा उलटफेर: माइकल हसी समेत 5 दिग्गज कोचों की विदाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कॉलेज की यादों में खोईं, छात्राओं को दिया सफलता का मंत्र
बिग बॉस 20: लव गिल का फूटा गुस्सा, स्काउट पर लगाया करियर बर्बाद करने का इल्जाम
बठिंडा में नशे का मौत का खेल : हाथ में सिरिंज लिए मिला युवक का शव, मचा सियासी घमासान
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला: वारिस पठान बोले, ओवैसी ने भी सुप्रीम कोर्ट में दी है चुनौती
धोनी और युवराज जैसी चमक: सुरेश रैना ने तिलक वर्मा को बताया टीम इंडिया का नया फिनिशर
मिर्गी का स्वांग और जेल ब्रेक: तमिलनाडु की थेक्कमपट्टी जेल से 17 कैदी फरार, मचा हड़कंप
रामायण के बाद सिनेमाई धमाका: पर्दे पर छाएंगे रामायण के 5 महा-योद्धा, स्पिन-ऑफ फिल्मों की तैयारी!
E20 ईंधन विरोध पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा: इसे बताया पेड कैंपेन
सत्ता से दूर रहकर मानसिक संतुलन खो चुके हैं कांग्रेसी , ब्रजेश पाठक का राहुल-खरगे पर बड़ा हमला