तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कमपट्टी सब-जेल से सोमवार देर रात सुरक्षा में सेंध का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक सुनियोजित साजिश के तहत 17 अंडर ट्रायल कैदी जेल की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हो गए।
मिर्गी के नाटक से बिछाया जाल जेल सूत्रों के अनुसार, फरार हुए सभी 17 कैदी मदुरै के रहने वाले थे और एक ही बैरक में बंद थे। देर रात एक कैदी ने अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने का नाटक किया और तड़पने लगा।
जैसे ही ड्यूटी पर तैनात जेल वार्डर मेडिकल इमरजेंसी समझकर मदद के लिए सेल के अंदर पहुंचे, बाकी कैदियों ने उन पर हमला बोल दिया। वार्डर के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि दो अन्य कर्मचारी भी घायल हुए हैं। कैदियों ने जेल कर्मियों को बंधक बनाया और मुख्य गेट का ताला खुलवाकर मौके से फरार हो गए।
तेज हुआ तलाशी अभियान घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस महानिरीक्षक (साउथ जोन) विजेंद्र बिदारी के अनुसार, अब तक 17 में से 4 कैदियों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष 13 आरोपियों की तलाश में 17 विशेष पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
पुलिस ने जेल के आसपास के घने जंगलों और रेलवे ट्रैक्स पर घेराबंदी की है। आरोपियों के केरल भागने की आशंका के चलते राज्य की सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इडुक्की, मदुरै और डिंडीगुल जिलों में वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
सुरक्षा पर उठ रहे गंभीर सवाल 500 से अधिक बंदियों की क्षमता वाली इस जेल से सामूहिक रूप से इतनी बड़ी संख्या में कैदियों का भागना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या कैदियों को अंदरूनी मदद मिली थी या यह सुरक्षाकर्मियों की घोर लापरवाही का नतीजा है।
इतिहास ने दोहराया खुद को? तमिलनाडु में जेल से भागने का यह मामला 1995 की यादें ताजा करता है। उस समय वेल्लोर फोर्ट के स्पेशल डिटेंशन कैंप से 153 फीट लंबी सुरंग बनाकर 43 एलटीटीई उग्रवादी फरार हो गए थे। वर्तमान घटना ने एक बार फिर जेलों की सुरक्षा नीति पर गंभीर बहस छेड़ दी है।
#UPDATE | Tamil Nadu | Four escaped prisoners have been arrested by police during combing operations: Inspector General of Police (IGP), South Zone, Vijayendra Bidari
— ANI (@ANI) October 27, 2026
17 inmates had escaped from the Theni sub-jail late last night
(Pics Source: Inspector General of Police (IGP),… https://t.co/a2OYNjgBeB pic.twitter.com/B0PYbJ0NAS
यूपी में आप का बड़ा यू-टर्न: 349 सीटों पर लड़ने की गलती नहीं दोहराएगी केजरीवाल की पार्टी
6, 6, 6... वेलिंगटन में अभिषेक-वैभव का कोहराम: भारत ने पावरप्ले में बनाया T20I इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
वोट चोरी पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक नहीं रुकेंगे
कानपुर: व्यापारी विवाद सुलझाने पहुंचे BJP विधायक महेश त्रिवेदी का पारा हाई, बोले- गाली दी तो मुंह में जूता घुसेड़ दूंगा
भारत बनाम न्यूजीलैंड: आज सीरीज सील करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें तीसरा टी-20
टॉप 10 न्यूज: चक्रवात का कहर, जेल ब्रेक से हड़कंप और चुनाव के नतीजों पर टिकी निगाहें
क्लीन स्वीप पर नजर: भारत बनाम जिम्बाब्वे के तीसरे वनडे का पूरा शेड्यूल, जानें कब और कहां देखें मुकाबला
क्या आरबीआई ने जारी किया 1000 का नया नोट? वायरल दावे की सच्चाई आई सामने
मोदी कहीं नहीं जाएंगे : रामलीला मैदान की रैली से पहले बीजेपी का विपक्ष पर तीखा वार
गार्डन में मेरे बिना कोई नहीं घूमेगा : CJP की आंतरिक कलह पर अभिजीत दीपके का मजेदार तंज