बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब अब एक प्रचंड चक्रवाती तूफान (Very Severe Cyclonic Storm) में तब्दील हो चुका है। यह तूफान तेजी से तट की ओर बढ़ रहा है, जिससे तटीय इलाकों में दहशत का माहौल है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अर्नब 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम तट के बीच बापटला से विशाखापत्तनम के बीच टकराएगा। लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जो भारी तबाही मचा सकती है।
आंध्र प्रदेश के 16 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। श्रीकाकुलम से लेकर नेल्लोर तक के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो चुका है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 30 हजार से ज्यादा नावों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है और गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है।
ओडिशा के पुरी और खुर्दा समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश ने दस्तक दे दी है। सुरक्षा कारणों से स्कूलों को बंद कर दिया गया है और नावों का संचालन तीन दिनों के लिए रोक दिया गया है। गंजम, गजपति और रायगड़ा जैसे जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
IMD ने चेतावनी दी है कि चक्रवात के प्रभाव से समुद्र का जलस्तर 1 से 1.5 मीटर तक बढ़ सकता है, जिससे तटीय गांवों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा, धान और बागवानी की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। तेज हवाएं बिजली के खंभों और कमजोर मकानों को भी धराशायी कर सकती हैं।
अर्नब का असर केवल तटीय राज्यों तक सीमित नहीं रहेगा। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय और कर्नाटक सहित कई राज्यों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। अंडमान-निकोबार में मंगलवार तक सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
Cyclone Arnab: अर्नब आ रहा है, आंध्र प्रदेश-ओडिशा में भारी बारिश शुरू, छत्तीसगढ़ और एमपी से लेकर बिहार-झारखंड तक अलर्ट#CycloneArnab #CycloneAlert #HeavyRainfall #AndhraPradesh #Odisha #viralvideo pic.twitter.com/5Euz3eaujU
— Lallu Ram (@lalluram_news) October 27, 2026
टी20 में नामुमकिन का मुमकिन! स्कूल के बच्चे ने जड़ा तिहरा शतक, 30 छक्कों से हिलाया मैदान
एस्केलेटर में फंसी मासूम, फिर एक सुपरहीरो ने दिखाई गजब की फुर्ती और शांत दिमाग
संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक: 80 साल पुरानी व्यवस्था से नहीं चलेगा काम, वीटो पॉवर पर उठाए सवाल
2027 वर्ल्ड कप खेलना है तो शुभमन को खुश रखना होगा... , रोहित शर्मा का मजेदार बयान वायरल
शौर्य दिवस: देश ने याद किया वीर इन्फैंट्री का पराक्रम, राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 236 की स्ट्राइक रेट से बरपाया कहर, अभिषेक संग मिलकर रचा इतिहास
टेस्ट क्रिकेट के किंग कुमार संगकारा: 11 दोहरे शतक और 624 रनों की वह ऐतिहासिक साझेदारी!
चक्रवात अर्नब का खतरा: 140 किमी की रफ्तार से टकराएगा तूफान, 5 राज्यों में हाई अलर्ट
CSK का बड़ा दांव: धोनी के भरोसेमंद खिलाड़ियों के साथ तैयार की नई कोचिंग आर्मी
चक्रवात अर्नब का तांडव: आंध्र-ओडिशा में रेड अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी