सोशल मीडिया पर आजकल ₹1,000 के एक नए नोट की तस्वीरें और वीडियो आग की तरह फैल रहे हैं। पीले रंग के इस नोट पर मंदिर की तस्वीर छपी है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इसे जल्द ही जारी करने वाला है।
कुछ लोग तो यह भी दावा कर रहे हैं कि यह नोट 15 तारीख से चलन में आ जाएगा। इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और टेलीग्राम पर लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं, जिससे आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है।
पीआईबी ने खोली दावों की पोल इन दावों का सच सामने लाने के लिए प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने मोर्चा संभाला है। पीआईबी ने स्पष्ट किया है कि ये दावे पूरी तरह से फर्जी और आधारहीन हैं।
पीआईबी ने अपने आधिकारिक हैंडल से स्पष्ट किया कि RBI ने ₹1,000 का कोई भी नया नोट जारी करने की न तो कोई घोषणा की है और न ही ऐसी कोई योजना है।
नोटबंदी और ₹1,000 का इतिहास आपको याद दिला दें कि 8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी के बाद पुराने ₹500 और ₹1,000 के नोटों का कानूनी दर्जा खत्म कर दिया गया था। इसके बाद ₹1,000 का नोट दोबारा कभी नहीं लाया गया।
उस समय ₹2,000 का नोट जारी किया गया था, जिसे भी आरबीआई ने मई 2023 में चलन से वापस लेने का फैसला कर लिया था। वर्तमान में भारत में केवल ₹10, ₹20, ₹50, ₹100, ₹200 और ₹500 के नोट ही वैध हैं।
कैसे करें सही जानकारी की पुष्टि? सोशल मीडिया पर फैली ऐसी भ्रामक खबरों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी वित्तीय या सरकारी जानकारी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
असली जानकारी के लिए हमेशा आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देखें। यदि आप किसी खबर की सत्यता जांचना चाहते हैं, तो आप पीआईबी फैक्ट चेक की मदद ले सकते हैं:
🚨 FAKE ₹1,000 NOTE ALERT!
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 27, 2026
Several social media posts claim that a new ₹1,000 note has been issued.#PIBFactCheck
❌ This claim is fake.
✅ The @RBI has made no announcement regarding the issuance of a new ₹1,000 note.
🔸 Verify information through official sources and do… pic.twitter.com/Mf9giXrLva
वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ पाओ : चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा दांव, वोटर फ्रॉड पर रखा इनाम
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा उलटफेर: माइकल हसी समेत 5 दिग्गज कोचों की विदाई
कानपुर: विवाद सुलझाने पहुंचे BJP विधायक का आपत्तिजनक अंदाज, बोले- मुंह में जूता घुसेड़ देंगे
लखनऊ ट्रिपल मर्डर: सड़क पर शव रखकर हंगामा, परिजनों की 5 मांगें और दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमो यमुना क्रूज या सिर्फ एक नाव? AAP और सरकार में छिड़ी जहाज की जंग
साड़ी पहनकर इंजन में चढ़ी दुल्हन, RPF जवान को हुआ ऐसा एहसास कि मांगनी पड़ी माफी
रणजी ट्रॉफी में छाए आयुष बदोनी: लगातार दो दोहरे शतक ठोक विराट-गंभीर के खास क्लब में बनाई जगह
तमिलनाडु जेल ब्रेक: थेनी सब-जेल की दीवारें फांदकर भागे 17 कैदी, पुलिस महकमे में हड़कंप
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला: वारिस पठान बोले, ओवैसी ने भी सुप्रीम कोर्ट में दी है चुनौती
अभिषेक शर्मा का तूफान: 35 गेंदों में शतक जड़ भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा