तमिलनाडु में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां थेनी सब-जेल से 17 कैदी सुरक्षा घेरा तोड़कर फरार हो गए। इस घटना ने थेनी से लेकर डिंडिगुल तक पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। जेल विभाग की इस बड़ी चूक के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
साजिश के तहत दिया गया घटना को अंजाम दक्षिण क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) विजयेंद्र बिदारी के अनुसार, सभी 17 कैदी एक ही सेल में बंद थे। भागने के लिए उन्होंने एक सोची-समझी योजना बनाई थी। एक कैदी ने अचानक तबीयत खराब होने का नाटक किया। जैसे ही जेलकर्मी उसे देखने के लिए सेल के अंदर पहुंचे, कैदियों ने उन पर हमला बोल दिया और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला इस हमले में ग्रेड-II पुलिसकर्मी थंगापांडी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें जी. विलाक्कु के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जेल से कैदियों के भागने की खबर मिलते ही समूचे पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई है।
4 कैदी गिरफ्तार, 13 की तलाश जारी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत 17 विशेष टीमें गठित की हैं। गहन तलाशी अभियान के दौरान अब तक 4 कैदियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि बाकी 13 फरार अपराधियों का पता लगाया जा सके।
केरल बॉर्डर पर हाई अलर्ट पुलिस को आशंका है कि फरार कैदी केरल भागने की फिराक में हो सकते हैं। इसे देखते हुए डिंडिगुल और थेनी के आसपास 16 चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां हर वाहन की बारीकी से जांच हो रही है। पड़ोसी राज्य केरल की पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है और सीमावर्ती इलाकों को सील कर दिया गया है।
जनता से सहयोग की अपील इडुक्की, मदुरै, डिंडिगुल और थेनी में फरार कैदियों की तस्वीरें साझा की गई हैं। पुलिस ने आम जनता को चेतावनी दी है कि यदि किसी ने इन कैदियों को पनाह दी, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।
#UPDATE | Tamil Nadu | Four escaped prisoners have been arrested by police during combing operations: Inspector General of Police (IGP), South Zone, Vijayendra Bidari
— ANI (@ANI) October 27, 2026
17 inmates had escaped from the Theni sub-jail late last night
(Pics Source: Inspector General of Police (IGP),… https://t.co/a2OYNjgBeB pic.twitter.com/B0PYbJ0NAS
टी20 में नामुमकिन को बनाया मुमकिन: आर्यन शर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक तिहरा शतक, 93 गेंदों में कूटे 311 रन
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को तगड़ा झटका, स्टार ओपनर बाहर
क्या विराट-अनुष्का के घर आने वाला है तीसरा नन्हा मेहमान? वायरल वीडियो देख फैंस ने दी मजेदार सलाह
तमिलनाडु में खौफनाक जेल ब्रेक : 17 कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर तोड़ी जेल की दीवार
जामिया का अल्टीमेटम: कैंपस खाली नहीं किया तो होगी सख्त कार्रवाई, दिवाली तक ऑनलाइन रहेंगी क्लास
शौर्य दिवस: देश ने याद किया वीर इन्फैंट्री का पराक्रम, राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, क्या चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर लगेगी रोक?
वायरल हुए सौरभ दास के पुराने ट्वीट्स: कभी मॉडलिंग के तलाश में थे दर-दर, आज हैं राजनीतिक प्रेशर ग्रुप का बड़ा चेहरा
बस्तर में नया सवेरा: सुरक्षा कैंप अब बन रहे सेवा डेरा , महिलाओं के लिए खुले आत्मनिर्भरता के रास्ते
समझदार बंदर का कमाल: महिला के कहते ही बंद कर दिया नल, वीडियो देख दंग रह गए लोग