दक्षिण और पूर्वी भारत पर चक्रवाती तूफान अर्नब का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह तूफान तटीय इलाकों में भारी तबाही मचा सकता है। 27 से 29 अक्टूबर के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और 100 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है।
आंध्र प्रदेश-ओडिशा में सरकार अलर्ट मोड पर अर्नब के संभावित खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में विशेष प्रबंध किए गए हैं। ओडिशा सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए 302 टीमें तैनात की हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश सरकार ने आपदा प्रबंधन के लिए 27 करोड़ रुपये जारी किए हैं। प्रभावित इलाकों में NDRF, SDRF और सेना को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है।
स्कूल-कॉलेज बंद, समुद्र किनारे जाने पर पाबंदी एहतियात के तौर पर ओडिशा में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। साथ ही, पर्यटन स्थलों, बांधों और झरनों के पास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है ताकि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान को टाला जा सके।
125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टकराएगा अर्नब मौसम विभाग के अनुसार, जब अर्नब बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यनम के निकट से गुजरेगा, तो यह अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किमी प्रति घंटा होगी, जो झोंकों के साथ 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। भुवनेश्वर समेत कई हिस्सों में अभी से तूफानी हवाओं और बारिश का दौर शुरू हो गया है।
देश के अन्य राज्यों पर असर तूफान का असर केवल तटों तक सीमित नहीं रहेगा। पश्चिम बंगाल के कोलकता सहित कई जिलों में 27 अक्टूबर को तेज बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर भारत और पंजाब के कई हिस्सों में भी आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है।
दिल्ली में बढ़ेगी ठंड तूफान के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बदल रहा है, लेकिन दिल्ली में मंगलवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है, जिससे राजधानी में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।
🌧️IMD Weather Warning ⚠️
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 26, 2026
Under the influence of the impending Cyclonic Storm “Arnab,” isolated extremely heavy rainfall is likely over Coastal Andhra Pradesh & Yanam on 27th–28th October, Odisha on 28th October, Chhattisgarh on 28th–29th October, and East Uttar Pradesh on 29th… pic.twitter.com/hSBvrU7BLB
चक्रवात अर्नब का तांडव: जानें नाम का अर्थ और कब टकराएगा तूफान
कुछ तमाशा तो होगा... : सोनिया गांधी की आत्मकथा पर सियासी गलियारों में हलचल
मुंह में जूता घुसेड़ दूंगा : व्यापारी विवाद सुलझाने पहुंचे भाजपा विधायक का पारा हाई
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा उलटफेर: माइकल हसी समेत 5 दिग्गज कोचों की विदाई
₹1000 का नया नोट? सोशल मीडिया पर वायरल दावे की सच्चाई आई सामने
शौर्य दिवस: देश ने याद किया वीर इन्फैंट्री का पराक्रम, राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
हीरा सिंह बिष्ट को याद कर भावुक हुए CM धामी, कहा- जनसेवा का पर्याय थे अनुभवी नेता
CSK का बड़ा दांव: धोनी के भरोसेमंद खिलाड़ियों के साथ तैयार की नई कोचिंग आर्मी
वोट चोरी पकड़ने पर मिलेंगे 9 करोड़! मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा ऐलान
क्या विराट-अनुष्का के घर आने वाला है तीसरा नन्हा मेहमान? वायरल वीडियो देख फैंस ने दी मजेदार सलाह