दिल्ली में एनिमल शेल्टर और गौशाला बना रहीं एक्टिविस्ट जागृति मिश्रा के शेल्टर पर बुलडोजर चलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने सख्त कदम उठाते हुए जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग) विकास कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
सीएम की मुलाकात के बाद गिरी गाज रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जागृति मिश्रा से मुलाकात की थी। सीएम ने न केवल स्थिति का जायजा लिया, बल्कि हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। मुख्यमंत्री के सख्त रुख के अगले ही दिन प्रशासन ने जूनियर इंजीनियर (जेई) के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
क्या कहता है एमसीडी का आदेश? एमसीडी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि विकास कुमार गुप्ता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के चलते उन्हें तुरंत प्रभाव से सेवा से हटाया जा रहा है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें नियमों के तहत निर्वाह भत्ता तो मिलेगा, लेकिन वह बिना अनुमति शहर छोड़कर नहीं जा सकेंगे।
5 लाख की मदद और जांच के आदेश मुख्यमंत्री ने इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से जागृति मिश्रा को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही, सीएम ने पुलिस को जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया गया है कि वे जागृति को पशु आश्रय स्थल बनाने में हर जरूरी सहायता प्रदान करें।
बिना नोटिस बुलडोजर चलाने का आरोप जागृति मिश्रा का आरोप है कि वे बेसहारा और घायल पशुओं की सेवा के लिए एक व्यवस्थित शेल्टर तैयार कर रही थीं। उन्होंने दावा किया कि एमसीडी के जूनियर इंजीनियर ने बिना किसी कानूनी नोटिस या चेतावनी के अचानक उनके शेल्टर पर बुलडोजर चलवा दिया।
सरकार का कड़ा संदेश मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दोटूक शब्दों में कहा है कि नागरिकों को बेवजह परेशान करना या अधिकारों का दुरुपयोग करना सरकार कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
We have taken all necessary action to ensure that animal welfare activist Jagriti Mishra receives every possible support.
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 25, 2026
An inquiry into the Junior Engineer’s conduct has been ordered, and police have been directed to register a case against those responsible. District… pic.twitter.com/omK8nzmDGT
कांग्रेस का यूपी में कोई वजूद नहीं, सपा के भरोसे टिकी है नैया: बृजभूषण शरण सिंह
चुनाव में धांधली की सूचना पर 8.8 करोड़ का इनाम: ट्रंप का बड़ा दांव
मुंबई लोकल का काला दिन : 10 घंटे ठप रही लाइफलाइन, पटरियों पर मिले 3 शवों ने मचाई सनसनी
जामिया का अल्टीमेटम: कैंपस खाली नहीं किया तो होगी सख्त कार्रवाई, दिवाली तक ऑनलाइन रहेंगी क्लास
UNSC में सेकेंड क्लास नागरिक मंजूर नहीं: भारत ने ठोकी ताल, नए स्थायी सदस्यों को भी मिले वीटो पावर
खड़गे के बाप वाले बयान पर सियासी घमासान, BJP ने पूछा- क्या देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस?
अनंत सिंह का निष्कासन: JDU पर बरसे अनुज सिंह, तेजस्वी ने याद दिलाई गद्दारी की भविष्यवाणी
तमिलनाडु जेल ब्रेक: सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हुए 17 कैदी, हाई अलर्ट पर पुलिस
अभिषेक शर्मा का तूफान: 35 गेंदों में शतक जड़ भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा
LAC पर प्रोपेगेंडा की जंग: भारत को बदनाम करने के लिए पाकिस्तान ने फैलाया फेक वीडियो का जाल