बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अधिकारी का सड़क पर जन्मदिन मनाना अब कानूनी मुसीबत बन गया है। रायपुर में पदस्थ एक नायब तहसीलदार द्वारा बिलासपुर के व्यस्त रिवर व्यू रोड पर कार खड़ी कर जश्न मनाने और रील बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला? 19 और 20 अक्टूबर की रात बिलासपुर के रिवर व्यू रोड पर एक कार के पास जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था। इस दौरान मशहूर गाने ओ ओ जाने जाना पर रील बनाई गई। कार की डिक्की खोलकर उसमें केक रखा गया और सड़क पर आतिशबाजी भी की गई। आधी रात सड़क पर चल रहे इस जश्न से रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया था।
रायपुर का निकला बिलासपुर कनेक्शन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसे पहले रायपुर का बताया जा रहा था, क्योंकि जश्न मनाने वाला युवक रायपुर में पदस्थ नायब तहसीलदार विपिन पटेल है। हालांकि, जांच में यह पुष्टि हुई कि यह आयोजन बिलासपुर के रिवर व्यू रोड पर किया गया था। स्थान स्पष्ट होते ही बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
स्थानीय नागरिक की शिकायत पर एक्शन सरजू बगीचा निवासी अमित साहू ने 23 अक्टूबर को सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता का कहना है कि उस रात करीब एक बजे जब वे वहां से गुजर रहे थे, तो सड़क पर खड़ी कार और भीड़ के कारण यातायात ठप था और दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार क्रमांक CG-04-NY-1910 के मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हाईकोर्ट की सख्त गाइडलाइन सार्वजनिक सड़कों पर केक काटने और हुड़दंग मचाने के मामलों को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट पहले ही कड़े निर्देश दे चुका है। अदालत ने स्पष्ट कहा है कि सड़कों पर ऐसी गतिविधियों से यातायात बाधित करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों के ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किए जाने चाहिए। अब इस मामले में पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
*रायपुर के नायब तहसीलदार ने बिलासपुर में रिवर व्यू रोड पर मनाया जन्मदिन, वायरल हुआ वीडियो https://t.co/cuoZEBWRL5
— Chandu Nirmalkar (@CHANDU_NIRMALKA) October 26, 2026
रिकी बहल बना विक्रांत तोमर: सिर्फ दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबलों को बनाता था अपना शिकार
अभिषेक शर्मा का मिशन-100 : तीसरे टी-20 में कीवी गेंदबाजों की खैर नहीं, दो बड़े रिकॉर्ड्स पर टिकी निगाहें
मां-बाप और परिवार को राजनीति से दूर रखें : खरगे के विवादित बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
रामलीला मैदान में रैली पर बवाल: व्यापारियों की मांग, बर्बाद हो जाएगी दिल्ली की अर्थव्यवस्था
सुलतानपुर कोर्ट का फैसला: मानहानि मामले में राहुल गांधी की पेशी, आज तय होगी सियासी भविष्य की दिशा
सड़क पर फिल्मी स्टाइल में बर्थडे मनाना पड़ा महंगा, नायब तहसीलदार के खिलाफ FIR दर्ज
कोच्चि हिट-एंड-रन: जज के नाबालिग बेटे की तेज रफ्तार मर्सिडीज ने ली एक बेगुनाह की जान, आरोपी को मिली तुरंत जमानत
क्या PR आर्मी के बिना भी महान बना जा सकता है? बावुमा की तारीफ में सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान
रामायण का मंगल रंग : क्या कव्वाली के तड़के ने बिगाड़ दिया भगवान राम के विवाह का संगीत?
पटना में गरमाई सियासत: मोदी के बाप भी जाएगा - खरगे के बयान पर सभा में बवाल