जर्मनी के ब्रेमरहाफेन बंदरगाह से स्पेन के कैनरी द्वीप समूह के लिए रवाना हुआ एक लग्जरी क्रूज जहाज महज 20 मिनट के भीतर एक बड़े हादसे का शिकार हो गया। 293 मीटर लंबे मीन शिफ 3 (Mein Schiff 3) की टक्कर बंदरगाह पर खड़े एक कंटेनर जहाज एमएससी विक्टोरिन (MSC Victorine) से हो गई।
टाइटैनिक जैसा खौफ, लेकिन सुरक्षित बचे 3350 लोग इस क्रूज जहाज पर कुल 3,350 लोग सवार थे, जिनमें 2,428 यात्री और 922 क्रू मेंबर शामिल हैं। टक्कर के बाद जहाज की लाइफबोट्स क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे यात्रियों में टाइटैनिक जैसी त्रासदी का डर पैदा हो गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस भयानक हादसे में किसी के भी हताहत या घायल होने की खबर नहीं है।
तूफानी हवाओं ने बिगाड़ा खेल घटना के समय उत्तरी समुद्री तट पर मानजा तूफान का असर था, जिसके चलते तेज हवाएं चल रही थीं। बंदरगाह से बाहर निकलते समय टगबोट्स क्रूज को रास्ता दिखाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तेज हवाओं के दबाव के कारण क्रूज अपना संतुलन खो बैठा और कंटेनर शिप से जा टकराया।
वीडियो में कैद हुआ खौफनाक मंजर यात्रियों द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे क्रूज का अगला हिस्सा कंटेनर शिप के किनारे से रगड़ खाता हुआ निकला। इस दौरान ऊपर के डेक पर मौजूद यात्री सहमे हुए नजर आए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर जहाज के ढांचे में करीब 33 फीट (10 मीटर) की दरार आ गई।
जांच के घेरे में तीन जहाज घटना के बाद क्रूज जहाज को वापस घाट पर लाया गया। जर्मन जल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में तीन जहाजों की भूमिका संदिग्ध है। जांच टीम अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह महज खराब मौसम का नतीजा था या फिर संचालन में कोई बड़ी चूक हुई थी। फिलहाल, विशेषज्ञों की टीम दोनों जहाजों को हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
Cruise liner CRASHES INTO container ship in Germany — media
— RT (@RT_com) October 26, 2026
The collision happened in Bremerhaven as Mein Schiff 3 was just leaving the port. The container ship suffered hull damage with a roughly 33 feet (10m) breach pic.twitter.com/3gywcOoTfT
दिल्ली को मिली नई पहचान: नमो यमुना रिवर सफारी का ट्रायल शुरू, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया मील का पत्थर
देश में दो मियां, दोनों को घुसपैठियों से प्यार; योगी का अखिलेश-राहुल पर तीखा हमला
एशियन पैरा गेम्स में भारत का जलवा: 16 पदकों के साथ बैडमिंटन कोर्ट पर छाया भारत, नितेश कुमार का गोल्डन संकल्प
₹760 की स्टील थाली पर हर्ष गोयनका का कटाक्ष, पूछा- क्या अब ₹4,500 में मिलेगा बेलन ?
पटना में गरमाई सियासत: मोदी के बाप भी जाएगा - खरगे के बयान पर सभा में बवाल
8 साल पुराना मानहानि केस: अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी
क्या PR आर्मी के बिना भी महान बना जा सकता है? बावुमा की तारीफ में सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान
रामायण के नए गाने पर मचा बवाल: ए.आर. रहमान के म्यूजिक को लेकर भड़के दर्शक
2 साल की बच्ची का तबले पर जादुई कमाल, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
शादाब खान के आंसुओं से शुरू हुआ चमत्कार , हार की दहलीज से पाकिस्तान को दिलाई ऐतिहासिक जीत