मशहूर सिंगर शिल्पा राव इस समय विवादों के केंद्र में हैं। मुंबई में आयोजित बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट (BMP) के दौरान शिल्पा की परफॉरमेंस को बीच में ही रोककर उनका माइक और लाइट बंद कर दी गई। इस घटना ने संगीत जगत में खलबली मचा दी है।
क्या हुआ था उस रात? रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा की परफॉरमेंस तय समय से काफी देरी से शुरू हुई। उन्हें महज 15 मिनट का समय मिला। जैसे ही वे अपना गाना खत्म कर फैंस का शुक्रिया अदा कर रही थीं, दूसरे स्टेज पर लोक गायक कुतले खान की परफॉरमेंस शुरू कर दी गई और शिल्पा का माइक बंद कर दिया गया।
पति रितेश कृष्णन का छलका दर्द शिल्पा के पति और रितेश कृष्णन ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। रितेश ने कहा, एक आर्टिस्ट को इस तरह अपमानित होते देखना मेरे लिए बेहद दुखद है। बीएमपी की पीआर टीम इसे छिपाने की कोशिश कर रही है, लेकिन जो वहां हुआ उसे भुलाया नहीं जा सकता।
सिने एसोसिएशन का समर्थन ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन (AICWA) ने इस वाकये को अस्वीकार्य करार दिया है। एसोसिएशन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि नेशनल अवॉर्ड विजेता सिंगर के साथ ऐसा व्यवहार बेहद शर्मनाक है। उन्होंने शिल्पा को भविष्य में हर संभव कानूनी मदद का भरोसा भी दिया है।
आयोजकों ने मांगी माफी मामला तूल पकड़ने के बाद आयोजकों (BMP) ने सोशल मीडिया पर माफीनामा जारी किया है। उन्होंने कहा कि बड़े इवेंट्स में तकनीकी खामियां होना सामान्य है, लेकिन शिल्पा के साथ हुए व्यवहार के लिए वे बेहद खेद प्रकट करते हैं। आयोजकों ने सिंगर के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सफाई पेश की।
कुतले खान की टीम ने क्या कहा? इस विवाद में लोक गायक कुतले खान को भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, कुतले खान के मैनेजर शरद शर्मा ने इन आरोपों को खारिज किया है।
मैनेजर ने दावा किया कि कुतले खान ने शिल्पा के लिए अपनी परफॉरमेंस रोकी थी। उन्होंने कहा, आयोजकों के दबाव में हमें परफॉरमेंस शुरू करनी पड़ी। शिल्पा और कुतले खान अच्छे दोस्त हैं। सोशल मीडिया पर गलत नैरेटिव फैलाया जा रहा है, जबकि सच्चाई कुछ और है।
AICWA Condemns Disrespect Shown to National Award-Winning Singer Shilpa Rao at the Bollywood Music Project 10th Edition
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) October 25, 2026
Mumbai, 25 October 2026
The All Indian Cine Workers Association (AICWA) strongly condemns the treatment of National Award-winning singer Shilpa Rao during her… pic.twitter.com/zbOPQG4pDt
दलेर मेहंदी स्टेज विवाद: मंत्री की माफी से शांत हुआ बवाल, मीका सिंह ने मुख्यमंत्री के कदम की तारीफ की
2 साल की बच्ची का तबले पर जादुई कमाल, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
Hyundai Bayon का जलवा: आज होगी लॉन्च, Venue और Creta के बीच मचाएगी खलबली
अरुणाचल पर चीनी कब्जे का दावा निकला फर्जी, भारतीय सेना ने किया डीपफेक का खुलासा
दोहरे शतक से चूके देवदत्त पडिक्कल: 199 पर आउट होने के बाद अंपायर के फैसले पर जताई नाराजगी
नाहन में शांति की मिसाल: पत्थर फेंकने वाले हाथों ने बरसाए फूल, दो समुदायों ने फिर गले मिलकर निकाली शोभायात्रा
गंदगी बोलोगे तो गंदगी ही सुनोगे : खरगे के बचाव में उतरे इमरान मसूद, BJP को दी सीधी चुनौती
मैदान पर शर्मनाक हरकत: हारिस रऊफ ने इंग्लिश खिलाड़ी पर तान दिया बल्ला, देखें वीडियो
7 घंटे का दर्द और फिर सुखद मिलन: नन्हे हाथी और मां की भावुक कहानी
गरीबी के दलदल से राष्ट्रपति भवन तक: लुइज इनासियो लूला ने चौथी बार रचा इतिहास