भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने वनडे क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ वडोदरा में खेले गए दूसरे वनडे मैच में हरमनप्रीत ने शानदार शतकीय पारी खेलकर पूर्व कप्तान मिताली राज के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
मिताली राज को छोड़ा पीछे इस मुकाबले से पहले हरमनप्रीत कौर और मिताली राज दोनों के नाम 7-7 वनडे शतक दर्ज थे। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने करियर का 8वां वनडे शतक जड़कर हरमनप्रीत अब मिताली से आगे निकल गई हैं। भारतीय महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में अब उनसे आगे केवल स्मृति मंधाना (14 शतक) हैं।
संकट के समय खेली 126 रनों की पारी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 19 रनों पर टीम ने अपने दो प्रमुख विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में मोर्चा संभालते हुए हरमनप्रीत ने 121 गेंदों में 126 रनों की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 15 शानदार चौके जड़े और महज 101 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
प्रतिका रावल के साथ निभाई अहम भूमिका शुरुआती झटकों के बाद हरमनप्रीत को प्रतिका रावल का बखूबी साथ मिला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 124 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। प्रतिका ने स्पिनरों के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
दीप्ति शर्मा का भी चला बल्ला प्रतिका के आउट होने के बाद हरमनप्रीत ने ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। पांचवें विकेट के लिए इन दोनों ने 153 रनों की अटूट साझेदारी की। दीप्ति शर्मा ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए 86 गेंदों में नाबाद 106 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली।
328 का विशाल स्कोर हरमनप्रीत और दीप्ति के शानदार शतकों की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 328 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। इस जीत की नींव इन दोनों अनुभवी बल्लेबाजों की ऐतिहासिक साझेदारी ने रखी।
भारत के लिए महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक:
𝙃.𝙐.𝙉.𝘿.𝙍.𝙀.𝘿 of the finest quality 💯
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 25, 2026
Harmanpreet Kaur compiles an excellent 8️⃣th ODI century ✨
Updates ▶️ https://t.co/ECnfLgdfi7#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/BPEAKH9yrc
रेल ट्रैक पर पलटी क्रेन, ट्रेन से हुई जोरदार टक्कर; सड़क पर गिरे मलबे से मची अफरा-तफरी
संकट में फंसी इंडिया ए: देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन की जुगलबंदी ने दी मैच में नई जान
भागलपुर में गंगा की रेत में फंसा करोड़ों का क्रूज, अब खास बैलून से जगाने की तैयारी
पाकिस्तान को रक्षक बताने पर फारूक अब्दुल्ला पर बरसे गुलाम नबी आजाद, बोले- वे विनाश का कारण हैं
कृषि संवाद: छत्तीसगढ़ के किसानों को मालामाल बनाएगी समन्वित खेती , मंत्री रामविचार नेताम ने साझा की कार्ययोजना
यूपी में INDIA गठबंधन में दरार? लखनऊ में कांग्रेस के ‘200 सीटों’ वाले पोस्टर से गरमाई सियासत
लगा अब नहीं बच पाऊंगा : उस्मान ख्वाजा का खुलासा, 22 साल की उम्र से इस गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे दिग्गज बल्लेबाज
एक-एक का हिसाब होगा : 200 सीट वाले विवादित पोस्टर पर अखिलेश यादव की दो टूक
ईरान पर फिर बरसे ट्रंप: कल ही कर सकते हैं हमला , समझौते की भी जताई संभावना
लखनऊ: हाईकोर्ट के आदेश पर 200 वकीलों के चैंबर ध्वस्त, बुलडोजर के आगे लेटे आक्रोशित अधिवक्ता