मोदी क्या, उनका बाप भी जाएगा : पटना में खड़गे के बिगड़े बोल, कार्यक्रम में जमकर हुआ हंगामा
News Image

पटना: बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में रविवार को कांग्रेस का कार्यक्रम उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब मंच से मल्लिकार्जुन खड़गे के तीखे तेवर देखने को मिले। बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह के दौरान खड़गे के एक बयान ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

टोका तो भड़के खड़गे भाषण के दौरान जब खड़गे केंद्र सरकार पर हमलावर थे, तभी भीड़ में से एक युवक उठ खड़ा हुआ और चिल्लाकर बोला, मोदी जी कहीं नहीं जाने वाले हैं, जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा, तब तक मोदी सरकार नहीं हटेगी।

युवक की यह टिप्पणी सुनते ही खड़गे आपा खो बैठे। तल्ख अंदाज में उन्होंने कहा, मोदी क्या? मोदी का बाप भी जाएगा। खड़गे ने इस बात को तीन बार दोहराया। इस दौरान सभागार में मौजूद कांग्रेस समर्थकों ने उस युवक की पिटाई कर दी, जिससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।

नीतीश कुमार और भाजपा पर सीधा हमला खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सोशलिस्ट विचारधारा लेकर चले थे, लेकिन अब वे भाजपा-आरएसएस की गोद में जाकर बैठ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब इंसान कमजोर होता है, तो उसका अपनी विचारधारा से विश्वास उठ जाता है। खड़गे ने दावा किया कि जब तक देश से आरएसएस की विचारधारा खत्म नहीं होगी, तब तक शांति नहीं आएगी।

चुनाव आयोग और सरकार की सांठ-गांठ अपने संबोधन में खड़गे ने चुनाव आयोग और मोदी सरकार के बीच मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नया कानून लाकर चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को दूषित कर दिया है। चीफ जस्टिस को हटाकर कैबिनेट मंत्री को कमेटी में शामिल करना लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा, मौजूदा सरकार चोरों की सरकार है और जो चोरी करते हैं, उन्हें सबक सिखाना होगा।

इतिहास पर भाजपा की घेराबंदी खड़गे ने भाजपा पर नेहरू-इंदिरा काल के कार्यों का श्रेय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले वर्तमान की बात करने के बजाय नेहरू और इंदिरा गांधी के दौर में किए गए कार्यों को अपना बताते हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए भूमि सुधारों और जमींदारी प्रथा के खात्मे को बिहार की बड़ी उपलब्धि बताया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

छठ से पहले यमुना में जहरीले झाग की चादर, दिल्ली की हवा भी हुई दमघोंटू

Story 1

खेसारी लाल यादव के लाइव शो में बवाल: मंच पर फेंकी गई चप्पल, वीडियो वायरल

Story 1

अशांत मन और थका हुआ शरीर: जीवन में संतुलन का असली मंत्र क्या है?

Story 1

दोहरा शतक लगाने के बाद हैरी ब्रूक का बुरा हाल, लालच के चक्कर में गंवाया विकेट

Story 1

क्राइस्टचर्च के संकटमोचक तिलक वर्मा: क्या टेस्ट टीम में मिलेगी जगह? पूर्व दिग्गज ने दी बड़ी सलाह

Story 1

बिग बॉस 20: भाई-बहन के रिश्ते पर सवाल, रोहित शेट्टी ने स्काउट-लव की लगाई क्लास

Story 1

पूर्णिया में बवाल: खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, मंच से सांसद पप्पू यादव ने दी कड़ी चेतावनी

Story 1

जापान में फिर डोली धरती: बोनिन आइलैंड में 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके, जानें क्या है स्थिति

Story 1

मन की बात: पीएम मोदी ने बताया कैसे छोटी कोशिशें ला सकती हैं बड़ा बदलाव

Story 1

85 साल की दादी का रेत वाला स्कूल : बिना ब्लैकबोर्ड और किताबों के बच्चों को सिखा रहीं अनोखी विद्या