लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। खेल के मैदान पर एक अलग नजारा देखने को मिला, जब पाकिस्तान की टीम अपनी पारंपरिक ग्रीन जर्सी के बजाय पिंक कलर की जर्सी पहनकर उतरी।
पिंक जर्सी के पीछे का नेक इरादा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने यह बदलाव ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता और लोगों को समय पर जांच के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया है। अक्टूबर का महीना दुनियाभर में पिंक अक्टूबर यानी ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है।
इस मुहिम के तहत केवल खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि मैच अधिकारी और कमेंटेटर्स ने भी पिंक रिबन लगाए। यहां तक कि स्टंप्स का रंग भी गुलाबी रखा गया और स्टेडियम की स्क्रीन पर ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी जागरूकता के संदेश लगातार फ्लैश किए जा रहे हैं।
शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास इस खास मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। मैच का पहला विकेट लेते ही शाहीन ने वनडे क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए।
शाहीन ने केवल 80 वनडे मैचों की 79 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। वे वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (77 मैच) हैं, जबकि भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
फाइनल पर टिकीं नजरें पाकिस्तान की टीम ट्राई सीरीज में अब तक अजेय रही है। आज की जीत उन्हें सीधे फाइनल में पहुंचा सकती है। वहीं, इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है।
इंग्लैंड की टीम अब भी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में है। बता दें कि पिछली भिड़ंत में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 87 रनों से करारी शिकस्त दी थी। अब देखना होगा कि क्या आज इंग्लैंड अपनी साख बचा पाती है या पाकिस्तान का विजय रथ जारी रहेगा।
Pakistan go pink for breast cancer awareness 💗#PAKvENG #PinkDay pic.twitter.com/wkzknHPB9X
— Cricinfo (@cricinfo) October 25, 2026
फाजिल्का में मौत का तांडव: अनियंत्रित पिकअप ने कई वाहनों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत
मुंबई मेट्रो बनेगी विश्वस्तरीय: लंदन की एलिजाबेथ लाइन की तर्ज पर बदलेगी शहर की रफ्तार
मुझसे ज्यादा कमाती हो, थार दिला दो : लुधियाना में दहेज के लिए पत्नी को बीच सड़क पीटा
चलती बस में मनचले की करतूत, युवती ने मोबाइल में कैद की पूरी घटना; सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
काशी में गूंजी राफेल-सुखोई की दहाड़: नमो घाट पर पीएम मोदी ने देखा विंग्स ओवर गंगा का रोमांच
नहीं रहे शेफ दामू : पाक कला के दिग्गज ने 72 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
अलीगढ़ में हैवानियत: दूध जल्दी मांगने पर 6 साल के मासूम को गर्म कढ़ाई पर बैठाया, बच्चा बुरी तरह झुलसा
भारत का ऐतिहासिक कारनामा: T20 इंटरनेशनल में 200 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बनी टीम इंडिया
क्राइस्टचर्च के संकटमोचक तिलक वर्मा: क्या टेस्ट टीम में मिलेगी जगह? पूर्व दिग्गज ने दी बड़ी सलाह
वोट बचाओ, देश बचाओ : राहुल गांधी ने BJP को क्यों कहा शुक्रिया? जानें दिल्ली रैली का पूरा एजेंडा