मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (T-2) के पास बनी मस्जिद पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को बीजेपी नेता किरीट सोमैया अपनी हथौड़ा रैली के साथ अवैध निर्माण को हटाने के लिए मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
पुलिस ने हिरासत में लिए 100 कार्यकर्ता सोमैया ने चेतावनी दी थी कि अगर 48 घंटे के भीतर अवैध ढांचा नहीं हटाया गया, तो वे खुद उसे हटाने पहुंचेंगे। शनिवार को जैसे ही वह समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे, मुंबई पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए सोमैया और उनके करीब 100 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उन्हें सहार पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
5,000 वर्ग फुट सरकारी जमीन पर कब्जा? किरीट सोमैया का आरोप है कि एयरपोर्ट के वीआईपी गेट के पास करीब 5,000 वर्ग फुट सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद खड़ी की गई है। उनका दावा है कि इस निर्माण को वहां स्थायी रूप से कब्जा करने की मंशा से बनाया गया है। सोमैया ने इस मुद्दे पर जेल भरो आंदोलन की भी शुरुआत की है।
MMRDA का बड़ा खुलासा: कोई अनुमति नहीं इस पूरे विवाद के बीच मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने बड़ी जानकारी दी है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि इस ढांचे के निर्माण के लिए उनकी ओर से कोई भी अनुमति नहीं दी गई थी। MMRDA ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) को पत्र लिखकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे नियमानुसार इस अवैध ढांचे को तुरंत हटाएं।
साफ है विकास योजना (DP) प्राधिकरण का कहना है कि हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 के पास जिस जगह पर यह मस्जिद बनी है, वहां की स्वीकृत विकास योजना (DP) में किसी भी सार्वजनिक प्रार्थना स्थल के लिए कोई प्रावधान या आरक्षण नहीं है। यह क्षेत्र अधिसूचित क्षेत्र में आता है, जिसके रखरखाव की जिम्मेदारी एयरपोर्ट प्रशासन की है।
राजनीतिक घमासान जारी इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने सोमैया के कदम को गुंडागर्दी करार दिया है। वहीं, मस्जिद पक्ष का दावा है कि निर्माण की अनुमति उनके पास है और मामला कानूनन लंबित है। इसके उलट, बीजेपी नेताओं का कहना है कि अदालत में ऐसा कोई मामला लंबित नहीं है और यह सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का सीधा मामला है।
फिलहाल, पुलिस की मौजूदगी के कारण मौके पर स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय स्तर पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
100 Activists alongwith Myself offered Jail Bharo Satyagraha for Demolition Mumbai Airport illegal Masjid Mumbai Police arrested us & released after taking to Sahar Police Station https://t.co/VyPOz6KXyG
— Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) October 24, 2026
खरगोन में खूनी खेल: जमीन सीमांकन करने गई राजस्व टीम पर जानलेवा हमला, RI का पैर टूटा, पटवारी का सिर फूटा
अराजकता से सत्ता पलटने की साजिश नाकाम होगी: ओपी चौधरी
समंदर से उठा महातूफान : दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला, उत्तर भारत में ठंड की आहट
नेहा बोरा का सनसनीखेज आरोप: मंदिर मार्ग थाने के बाहर 50-60 गुंडे, और पुलिस बनी मूकदर्शक
वाराणसी एयर शो के निमंत्रण पत्र पर सियासत, अजय राय ने राजनाथ सिंह की अनदेखी पर उठाए सवाल
फ्रांस की सड़कों पर आक्रोश का सैलाब : मंहगाई और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ लाखों उतरे, पुलिस संग हिंसक झड़प
लखनऊ में गरज उठा बुलडोजर: वकीलों के 245 अवैध चैंबरों पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात
पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं करेगी, क्योंकि इनके आका एक हैं : नेहा बोरा के खिलाफ प्रदर्शन पर भड़के अभिजीत दीपके
आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: नामांकन के दौरान हिंसा से दहका राज्य, पूर्व मंत्री को धक्का देने का वीडियो वायरल
फाजिल्का में मौत का तांडव: अनियंत्रित पिकअप ने कई वाहनों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत