सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक खूंखार जंगली जानवर को काबू करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वीडियो में मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और आसपास कई मोटरसाइकिलें गिरी हुई हैं।
जानवर ने दबोचा, दोस्तों ने दिखाई हिम्मत
पकड़-धकड़ के दौरान स्थिति उस समय भयावह हो गई, जब जानवर ने अचानक एक शख्स पर हमला कर दिया। वह उसे अपने पंजों में दबोचकर जमीन पर गिराने में कामयाब हो गया। शख्स खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जानवर की पकड़ ढीली नहीं हो रही थी।
तभी बिना किसी देरी के, पीड़ित के दोस्तों ने उस पर हमला बोल दिया। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना जानवर के पैरों को खींचना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद वे अपने दोस्त को मौत के मुंह से खींच लाने में सफल रहे और बाद में मिलकर उस जानवर को काबू में कर लिया।
ट्विटर पर छिड़ी बहस: टाइगर है या लकड़बग्घा ?
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया गया है, जिसे अब तक ढाई मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है कि अपनी जिंदगी में एक बिहारी दोस्त जरूर बनाएं, जो टाइगर के मुंह से भी आपको जिंदा बचा लाएगा।
इस क्लिप के वायरल होते ही लोगों में बहस छिड़ गई है। जहां कई यूजर इसे टाइगर मान रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का तर्क है कि यह एक लकड़बग्घा (Hyena) हो सकता है। हालांकि, वीडियो की स्पष्टता न होने के कारण जानवर की सटीक पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
(डिस्क्लेमर: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। किसी भी दावे की पुष्टि नहीं की जाती है।)
अपनी जिंदगी में एक Bihari दोस्त जरूर बनाएं ताकि वह आपको tiger 🐯 के मुंह से भी जिंदा बचा लाएं!—क्यों कि इतनी हिम्मत सिर्फ बिहारियों में ही होती है। pic.twitter.com/McduvWaC6f
— Nawazish Ahmad (@TheNawazish87) October 22, 2026
क्या अब लैब में बनेगा सोना? परमाणु विज्ञान से सामने आया चौंकाने वाला सच
दिवाली से पहले किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये, पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की तारीख तय
मुजफ्फरनगर: शादी के 10 महीने बाद SSP दफ्तर पहुंची महिला, पति पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
फैंसी नंबर की कार, रॉड से कोहराम: बार बाउंसर की सरेआम बर्बर हत्या से दहला संभाजीनगर
UFO और एलियंस का सच आया सामने, पेंटागन के खुलासे से दुनिया हैरान
विकसित देशों को आईना: पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन पर विदेशी महिला को दिया करारा जवाब
हिटलर के ईगल्स नेस्ट में लगी भीषण आग, राख के ढेर में बदला दुनिया जीतने के सपनों का ठिकाना
शेफाली वर्मा का तूफानी अर्धशतक और प्रतिका का शतक: भारत ने जिम्बाब्वे को पहले वनडे में 9 विकेट से रौंदा
बिग बॉस 20: स्काउट और लव गिल की क्लोजनेस पर भड़के रोहित शेट्टी, गर्लफ्रेंड काशवी की एंट्री से घर में मचेगा बवाल?
BSNL का धमाका: सिर्फ 1 रुपये में 24 दिन का रिचार्ज, दिवाली तक उठाएं फायदा