मुंबई: मशहूर गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हाल ही में हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। अब गायक मीका सिंह ने दलेर मेहंदी के समर्थन में मोर्चा खोलते हुए मंत्री सुबोध उनियाल से सार्वजनिक माफी की मांग की है।
मीका सिंह ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक कलाकार को सार्वजनिक मंच पर जिस तरह से डांटा गया, वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी उनके बड़े भाई जैसे हैं और किसी भी कलाकार के साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं है। मीका ने इस बात पर नाराजगी जताई कि दलेर मेहंदी पर नशे में होने और मंच पर ठीक से न खड़े होने के बेबुनियाद आरोप लगाए गए।
मीका ने खुलासा किया कि दलेर मेहंदी उस समय अस्वस्थ थे, बावजूद इसके उन्होंने दोस्ती निभाते हुए डेढ़ घंटे तक लाइव परफॉर्म किया। उन्होंने कहा, दलेर पाजी ने ट्रैक पर नहीं, बल्कि अपनी आवाज में लाइव गाना गाया। ऐसे में उन पर आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई, जो बहुत गलत है।
मीका सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें खुद फोन किया था। मीका ने सीएम धामी की विनम्रता की सराहना करते हुए कहा कि, धामी साहब मेरे बड़े भाई जैसे हैं और एक बहुत ही नेक इंसान हैं। उनका माफी मांगना उनकी महानता है, लेकिन उनकी इसमें कोई गलती नहीं है।
सीएम से बातचीत के बाद भी मीका सिंह का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवाद की जड़ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल हैं, इसलिए माफी भी उन्हें ही मांगनी चाहिए। मीका ने सोशल मीडिया पर भी अनुरोध किया है कि मंत्री को एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी बात स्पष्ट करनी चाहिए और दलेर मेहंदी की प्रतिष्ठा का सम्मान करना चाहिए।
मीका सिंह ने कहा कि गलतफहमियां किसी से भी हो सकती हैं, लेकिन उन्हें बातचीत से सुलझाया जाना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्री के स्पष्टीकरण और माफी से ही यह विवाद खत्म होगा। फिलहाल, इस पूरे प्रकरण ने उत्तराखंड की राजनीति और बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है।
Mumbai, Maharashtra: Singer Mika Singh says, ... I want to express my deepest gratitude to the entire Bollywood industry, the people of Punjab, and all of Daler Paaji’s fans for the immense support shown after watching the video where he was scolded. It felt very wrong to see… pic.twitter.com/YElfyISkrP
— IANS (@ians_india) October 23, 2026
एक ही दिन दो मोर्चों पर जंग: टीम इंडिया का जलवा, केएल राहुल और जायसवाल दिखाएंगे दम
बिहार विधान परिषद चुनाव: जेडीयू का बड़ा दावा, सभी 8 सीटों पर जीत का किया ऐलान
अरुणाचल सीमा पर फिर बढ़ा तनाव: ITBP प्रमुख ने दी चीनी घुसपैठ की पुष्टि, शौर्य कमांडो हुए सक्रिय
मोना अग्रवाल का गोल्डन डबल: वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ भारत के पदकों की संख्या 100 के पार
दिल्ली में अपना घर अब सिर्फ 15 लाख में: डीडीए लाया शानदार मौका, 29 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग
वनडे सीरीज में टीम इंडिया का दम, प्रतिका के शतक और गेंदबाजों के कहर से जिम्बाब्वे पस्त
भारत-चीन सीमा विवाद: क्या सैन्य समाधान अब अतीत की बात? पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का बड़ा खुलासा
LAC पर चीन की चालबाजी से तनातनी, ITBP के सनसनीखेज खुलासे के बाद बैकफुट पर केंद्र सरकार
चाय-पानी के लिए मांगे 1000 रुपये, तो ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को थमा दी असली चाय; वीडियो वायरल
गया जी हत्याकांड: फोन कर बुलाया, फिर गोलियों से भूना; एनकाउंटर तक की पूरी कहानी