समस्तीपुर: सरायरंजन थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक ढाबा मालिक को उन्हीं के होटल में घुसकर निशाना बनाया। देर रात हुई इस घटना में पीड़ित को चार गोलियां मारी गई हैं।
सोते हुए किया हमला घटना गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे वरूणा पुल के निकट स्थित दरबार लाइन होटल की है। बनवीरा गांव निवासी 22 वर्षीय ढाबा संचालक अभिनंदन कुमार राय अपने होटल में सो रहे थे, तभी दो बाइकों पर सवार होकर कई बदमाश वहां पहुंचे।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाशों ने पहले सोए हुए अभिनंदन को लात-घूंसों से पीटा। जब वे जग गए, तो अपराधियों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट जारी रखी और अंत में उन्हें चार गोलियां मार दीं।
स्टाफ को बनाया बंधक हमले के दौरान होटल में सो रहे स्टाफ ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तो अपराधियों ने उन्हें भी पीटा और पिस्तौल के बल पर धमकाकर वहां से भगा दिया। गंभीर रूप से घायल अभिनंदन को स्थानीय लोग पहले निजी क्लिनिक ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। फिलहाल वे पटना के मेदांता अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
दो लाख का लेनदेन बना वजह? घटना के पीछे पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है। चर्चा है कि अभिनंदन ने होटल शुरू करते समय मुख्य आरोपी केशव झा से दो लाख रुपये उधार लिए थे। इसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से अनबन थी और एक महीने पहले भी झगड़ा हुआ था।
पुलिस की कार्रवाई और राजनीतिक घेराबंदी सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामले में चार संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
वहीं, इस घटना को लेकर मुख्य विपक्षी दल आरजेडी ने सरकार को घेरा है। आरजेडी ने सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज साझा करते हुए बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राज्य में बेलगाम होते अपराधियों और सरकार की विफलता पर निशाना साधा है।
*समस्तीपुर जिला के मोरवा विधानसभा के मोरवा प्रखंड अंतर्गत बनवीरा पंचायत निवासी विशेश्वर राय के 22 वर्षीय पुत्र अभिनन्दन कुमार राज, दरबार लाइन होटल(वरुणा पुल के निकट) के संचालक को उनके ही होटल में बीते रात्रि में अज्ञात अपराधियों द्वारा चार गोली मारी गई, जिसमें वे गभीर रूप से घायल… pic.twitter.com/1FBOv7Wo9S
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) October 23, 2026
तिब्बत में प्रलय: 7.0 तीव्रता के भूकंप से 18 लोगों की मौत, चीन-पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भी हिली धरती
Bigg Boss 20 : आम्रपाली दुबे को माही विज ने कहा आलू की बोरी , भड़के दर्शक; बिग बॉस के घर में मचा बवाल
मुंगेर में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज: वायरल वीडियो ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल, आरजेडी का सरकार पर तीखा हमला
तिब्बत में प्रलय: 4 घंटे में 13 बार डोली धरती, 16 लोगों की मौत और तबाही का मंजर
मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं : राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर तल्ख हुए शशि थरूर
CJP के सौरव दास का दो रुपये वाले ट्रोल पर तंज, बोले- मेरी हंसी नहीं रुक रही
जरांगे के खुलासे ने हिलाया महायुति का मंच: शिंदे गुट ने की जांच की मांग, फडणवीस से मिलेंगे नेता
तिब्बत में रात का कहर : 7.0 तीव्रता के भूकंप से 16 की मौत, चीन में फिर कांपी धरती
इडली के साथ ये क्या जुल्म है! बटर चिकन स्टफ्ड इडली पर मचा बवाल, लोग बोले- ये तो फूड क्राइम है
सुबह-सुबह तीन देशों में डोली धरती: चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप से दहशत