पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद (MLC) चुनाव के माहौल के बीच एक बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है। चुनाव के ठीक पहले उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के आवास पर देर रात पुलिस की टीम पहुंचने से हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस और वहां मौजूद समर्थकों के बीच जमकर नोक-झोंक हुई।
क्या है मामला? रात करीब 12 बजे पुलिस की एक टीम डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची। पुलिस वहां मौजूद लोगों के आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों का सत्यापन करने लगी। जब पुलिस ने घर के अंदर दाखिल होने की कोशिश की, तो उम्मीदवार के समर्थकों ने इसका कड़ा विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और तनातनी शुरू हो गई।
तेजस्वी यादव का तीखा हमला इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार पुलिस को कटघरे में खड़ा किया। तेजस्वी ने इसे चुनाव से ठीक पहले अपने उम्मीदवार को डराने और हताश करने की असफल कोशिश करार दिया है।
बिना सर्च वारंट के कार्रवाई क्यों? तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि बिना किसी सर्च वारंट के आधी रात को पुलिस को किसी के घर क्यों भेजा गया? उन्होंने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। तेजस्वी ने लिखा, जब आपराधिक चरित्र का व्यक्ति सत्ता में आता है, तो पुलिस का चरित्र भी वैसा ही हो जाता है। उन्होंने इसे 2 नंबरी सरकार का 10 नंबरी अपराधी कृत्य बताया।
पुलिस की चुप्पी पर सवाल विपक्ष का आरोप है कि सरकार चुनाव में अपनी ताकत का दुरुपयोग कर रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस या जिला प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वे किस सर्च या किस मामले के आधार पर रात के समय डॉ. संजीव कुमार के आवास पर पहुंचे थे।
चुनावी सरगर्मी तेज राज्य में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए वोटिंग की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच, इस घटना ने राजनीतिक पारा और बढ़ा दिया है। राजद ने स्पष्ट किया है कि वे इस तरह की डराने वाली कार्रवाई से झुकने वाले नहीं हैं। फिलहाल, यह मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है।
*आपराधिक चरित्र का सर्टिफाइड व्यक्ति (जो सात हत्याओं का आरोपी हो) जब वह प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाता है तो पुलिस का चरित्र भी आपराधिक हो जाता है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 22, 2026
कल होने वाले शिक्षक और स्नातक निर्वाचन में हमारे उम्मीदवार के घर पर बिना किसी सर्च वारंट के रात एक बजे पुलिस भेज कर हताश करने की… pic.twitter.com/90uE0m7PLh
बीज घोटाले की गुस्ताखी : विधायक ने सरेआम जड़े थप्पड़, बोले- तुम अखिलेश के एजेंट हो!
देश में मौसम का दोहरा मिजाज : 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ी गुलाबी ठंड
चाय-पानी का खर्च मांगा तो ड्राइवर ने सच में थमा दी चाय, पुलिसकर्मी का वीडियो हुआ वायरल
कनॉट प्लेस में आज भारी ट्रैफिक जाम की चेतावनी: विरोध प्रदर्शन के कारण इन रास्तों से बचें
फर्जी TTE बनकर रेलवे स्टेशन पर कर रहा था वसूली, सोशल मीडिया के कंटेंट पर रेलवे का कड़ा एक्शन
भारत-पोलैंड की नई स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप : डिफेंस से लेकर AI तक, 2030 के लिए बना बड़ा रोडमैप
हलवा-पूड़ी का स्वाद या सेहत से खिलवाड़? पैरों से आटा गूंथते वीडियो ने मचाया बवाल
हाथ में पिस्टल, मुंह में सख्त तेवर: बांग्लादेशी मंत्री के ‘रेड’ वीडियो ने मचाया बवाल
अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ नफरत का खेल : टेक कंपनियों की कमाई और सांसद का बड़ा खुलासा
क्या जेरेड कुशनर के फोन हैकिंग ने खोले खाड़ी देशों के गुप्त वित्तीय राज?