बिग बॉस 20 में गेम अब पूरी तरह से पलट चुका है। घर के अंदर कैप्टेंसी टास्क ने न केवल रिश्तों की दीवारें गिरा दी हैं, बल्कि कंटेस्टेंट्स के बीच आपसी विश्वास को भी तार-तार कर दिया है।
अरिश्फा और काजी की तकरार से शुरुआत बुधवार के एपिसोड की शुरुआत अरिश्फा खान और काजी तौकीर के बीच हुई एक तीखी बहस से हुई। एक मजाक ने गंभीर रूप ले लिया, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि अरिश्फा को उदिति के हस्तक्षेप से शांत होना पड़ा। वहीं, माही इस हंगामे के बीच अपनी भावुक स्थिति में दिखीं और उन्होंने जय से एलिमनी न लेने का राज भी खोला।
स्काउट का गलत फैसला और घरवालों को मिली सजा कैप्टेंसी टास्क के दौरान बिग बॉस ने स्काउट से उन कंटेस्टेंट्स के नाम पूछे जिन्हें वह कैप्टन नहीं देखना चाहते। स्काउट ने उदिति, अरिश्फा और काजी का नाम लिया। बाद में जब उनसे उन नामों के बारे में पूछा गया जिन्हें वह कैप्टन बनाना चाहते हैं, तो उन्होंने अपना, यंग और आसिफ का नाम चुन लिया।
आम्रपाली और लव को दरकिनार करना स्काउट पर भारी पड़ा। अपने इस फैसले पर पछताते हुए जब वह वॉशरूम में यंग से बात कर रहे थे, तो दोनों ने घर का एक नियम तोड़ दिया। बदले में बिग बॉस ने पूरे घर का 50 प्रतिशत राशन काट दिया, जिससे घर का माहौल और ज्यादा गर्मा गया।
आम्रपाली और गुल्लू में छिड़ी जंग राशन कटने के बाद घर में जबरदस्त ड्रामा हुआ। स्काउट ने उदिति पर चुगली करने का आरोप लगाया, तो वहीं दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे और गुल्लू के बीच तीखी बहस हो गई। कैप्टेंसी की दौड़ और राशन की कमी ने घरवालों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर दिया है।
कैप्टेंसी टास्क में हिंसक मोड़ टास्क के दौरान स्थिति तब और बिगड़ गई जब स्काउट ने अरिश्फा को पैर से खींचकर हटाने की कोशिश की। यह हरकत काजी को बिल्कुल पसंद नहीं आई और दोनों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। काजी और आसिफ के बीच भी तीखी नोक-झोंक देखने को मिली। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या स्काउट का अकेले खेलने का फैसला उन्हें गेम में मजबूती देगा या यह उन्हें घर में पूरी तरह अलग-थलग कर देगा।
This is what we want from you Scout. Get out of that fvking group and play alone.
— #BigBoss_Tak 👁 (@sdhtkdhs) October 21, 2026
You will shine even brighter.#ScoutOP #BiggBoss20 #BB20 pic.twitter.com/EHVb9DNGIS
इस शैतान को सजा मिलेगी : त्रिपुरा के युवक पर नस्ली टिप्पणी करने वाले इन्फ्लुएंसर पर भड़के किरेन रिजिजू
जेफरी एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल, विपक्ष ने दागे तीखे सवाल
दिल्ली जल बोर्ड में बड़ा घोटाला: टेंडर से पहले ही काम शुरू, AAP ने लगाए संगीन आरोप
कर्नाटक के दशहरा जुलूस में मची अफरातफरी, बिदके हाथी ने कारें पलटीं और तोड़ी अंबारी
सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बरकरार: क्राइम ब्रांच ने भेजा समन, आज पेशी का आदेश
बीकानेर हाउस में सेंसरशिप का विवाद: रेहान वाड्रा का प्रदर्शन, प्रियंका गांधी ने कहा- मुझे आप पर गर्व है
कर्जमाफी का इंतज़ार, सूखी फसल और बेटी की फीस का तनाव; नांदेड़ के किसान ने वीडियो बनाकर दी जान
समाजवाद ही रामराज्य है : अखिलेश यादव के नए दांव से यूपी की सियासत में राम बनाम PDA की आहट
क्या भारत के खिलाफ अमेरिकी सीनेटर का बयान असली है? वायरल वीडियो का सच आया सामने
एशियन पैरा गेम्स 2026: शॉट पुट में भारत का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप , तीनों पदकों पर जमाया कब्जा