विकासपुरी हादसा: न्याय की गुहार दिल्ली के विकासपुरी स्थित एफ ब्लॉक दशहरा ग्राउंड में हुए हादसे में 27 वर्षीय गुड़िया की जान चली गई है। इलाज के दौरान अस्पताल में युवती ने दम तोड़ दिया। इस घटना में 35 वर्षीय रवि नाम का युवक भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।
घटना के समय बरती गई लापरवाही मृतका की बहन पूजा ने सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूजा के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ था। उनके पास एंबुलेंस या प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं पहुंची। परिवार को खुद रिक्शे का इंतजाम कर घायल गुड़िया को अस्पताल ले जाना पड़ा।
अभी भी जारी है मेला, कार्रवाई नदारद परिजनों का सबसे बड़ा आक्रोश इस बात पर है कि हादसे के इतने घंटे बाद भी मेला बदस्तूर जारी है। पूजा ने सवाल किया कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी जिम्मेदार आयोजकों पर कोई कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की गई? परिजनों ने साफ कहा है कि उन्हें केवल न्याय चाहिए।
पुलिस ने जोड़ी BNS की धारा 106 मामले की गंभीरता को देखते हुए अब पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 जोड़ दी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच प्रक्रिया जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
कौन थी गुड़िया? मूल रूप से बिहार की रहने वाली गुड़िया अविवाहित थी। वह दिल्ली के उत्तम नगर में अपनी बहन और बहनोई के साथ रहकर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल, अस्पताल में भर्ती रवि की हालत स्थिर लेकिन गंभीर बनी हुई है।
#WATCH | Delhi: Pooja, Sister of the deceased victim says, The incident occurred at 1 o clock. We took her to the hospital, where two police officers arrived. No action has been taken yet. The fair is still ongoing. We want justice. (21.10) https://t.co/fM1E4MTOGm pic.twitter.com/cUGYVR1Vsx
— ANI (@ANI) October 22, 2026
रामायण के सेट से सामने आई रणबीर कपूर की बड़ी चूक, बयान पर मचा बवाल तो थमी एक्टर की जुबान!
41 गेंदों में 91 रन, फिर इंटरव्यू में छलके आंसू; हरमनप्रीत कौर का वो इमोशनल पल जिसने सबको झकझोर दिया
12 हजार का लालच और बैग में पिस्तौल: टाइगर श्रॉफ पर हमले की इनसाइड स्टोरी
यूपी चुनाव 2027: ओवैसी की सपा-कांग्रेस को खुली चुनौती, क्या टूट गया गठबंधन का सपना?
रील के लिए दांव पर लगाई बच्चे की जान: समुद्र किनारे माता-पिता की लापरवाही का वीडियो वायरल
जियो की क्रांति: कैसे सस्ते इंटरनेट ने बदल दी भारतीय शेयर बाजार की तस्वीर
क्या सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बदला धर्म? वीडियो वायरल होने पर मचा सियासी बवाल
दिल्ली की हवा बनी जहरीली : जहांगीरपुरी-विवेक विहार में AQI 300 के पार; मेट्रो ने बढ़ाई रफ्तार
कानपुर में रूह कांपने वाली वारदात: कार की छत पर 1.5 किमी तक घसीटा, फिर कुचलकर उतारा मौत के घाट
अमित शाह का जन्मदिन: सीएम धामी और योगी ने बताया मजबूत भारत का शिल्पकार