उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बिसात बिछनी शुरू हो गई है। इस बीच, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर करारा हमला किया है। गठबंधन की संभावनाओं के बीच ओवैसी के तीखे बयानों ने यूपी की सियासत में हलचल पैदा कर दी है।
एक इंटरव्यू के दौरान ओवैसी ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन करने से डर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ये पार्टियां इतना भयभीत क्यों हैं? ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास रहा है कि उसने कभी नहीं चाहा कि कोई मुस्लिम नेता उभरकर सामने आए।
ओवैसी ने खुद को धर्मनिरपेक्ष कहने वाली पार्टियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनकी सोच है कि मुसलमान सिर्फ एक वोट बैंक बनकर रहें, वोट डालें और चुपचाप घर बैठ जाएं। उन्होंने कहा कि मुसलमान सिर्फ वोटर नहीं, बल्कि भारत के नागरिक हैं। जब तक वे अपनी आवाज बुलंद नहीं करेंगे, उनके सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे हल नहीं होंगे।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को घेरते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि यादव समुदाय के किसी व्यक्ति के साथ अनहोनी होने पर अखिलेश रोड शो करते हैं, लेकिन जेल में बंद किसी मुस्लिम के मामले में वे चुप्पी साध लेते हैं। ओवैसी ने साफ किया कि गठबंधन को लेकर अब फैसला सपा और कांग्रेस को करना है, गेंद अब उनके पाले में है।
विपक्ष द्वारा AIMIM पर वोट काटने के आरोपों को ओवैसी ने उनका अहंकार बताया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल आत्ममंथन करने को तैयार नहीं हैं। बिहार का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां आरजेडी ने गठबंधन नहीं किया तो उनकी पार्टी ने अकेले दम पर 5 सीटें जीतीं। ओवैसी ने दोटूक कहा कि चुनाव लड़ना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।
ओवैसी ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस बार जमीन पर उनकी पार्टी की स्थिति काफी मजबूत है और उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। ओवैसी को उम्मीद है कि इस बार उनके उम्मीदवार विधानसभा पहुंचकर वंचितों और कमजोर वर्ग की आवाज बनेंगे।
#Exclusive | “Is the Special Intensive Revision (SIR) exercise being used to target Indian Muslims?” asks CNN-News18 s @AmanKayamHai_.@asadowaisi, AIMIM Chief, responds in an exclusive conversation.#SIR #Elections #IndiaPolitics pic.twitter.com/v2989MIAWh
— News18 (@CNNnews18) October 21, 2026
रील के लिए दांव पर लगाई बच्चे की जान: समुद्र किनारे माता-पिता की लापरवाही का वीडियो वायरल
मुंबई के वड़ा पाव पर फिदा हुईं तमन्ना भाटिया, कहा- दिल का भी एक पेट होता है!
कांग्रेस और वैश्विक संगठनों का लिंक: क्या भारत में सत्ता परिवर्तन की विदेशी साजिश?
टाइगर श्रॉफ केस: डेड लेटर बॉक्स के जरिए हथियारों की सप्लाई, सिंडिकेट ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 फ्यूल का असर है क्या?
अनाहत सिंह का बड़ा धमाका: 8 बार की वर्ल्ड चैंपियन को हराकर सिलिकॉन वैली ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
अंत बुराई का होगा : दशहरे पर फिसली रणबीर कपूर की जुबान, सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद मांगी माफी
दलेर मेहंदी का अपमान बर्दाश्त नहीं: मीका सिंह ने मंत्री सुबोध उनियाल को घेरा, मांगी सार्वजनिक माफी
पुरानी यादों में खोए आनंद महिंद्रा: ऋषिकेश की बदलती तस्वीर देख जताई यह चिंता
राज ठाकरे का बड़ा दांव: मोदी-अडानी पर विवादित डॉक्यूमेंट्री शेयर कर सरकार को दी चुनौती