भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर इन दिनों चर्चा में हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में उन्होंने न केवल बल्ले से तबाही मचाई, बल्कि मैच के बाद इंटरव्यू के दौरान उनके भावुक होने के वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया।
तूफानी पारी से विरोधियों के छुड़ाए छक्के हरमनप्रीत ने इस मैच में अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने महज 41 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 91 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 5 छक्के निकले। शेफाली वर्मा के साथ मिलकर उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़कर भारत को 216 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। भारत ने यह मैच 92 रन से जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की।
कप्तानी के बोझ से आजादी और खेल की आजादी हाल ही में 6 अक्टूबर को हरमनप्रीत ने तीनों प्रारूपों की कप्तानी छोड़ने का बड़ा फैसला लिया था। कप्तानी की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना को सौंपी गई। जिम्बाब्वे के खिलाफ यह सीरीज हरमनप्रीत के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर खुद को फिर से साबित करने का बड़ा मंच थी। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय नेट सेशन में बल्लेबाजी कोच हिमांशु के साथ की गई कड़ी मेहनत को दिया।
इंटरव्यू के दौरान क्यों अचानक भावुक हुईं हरमनप्रीत? मैच के बाद पूर्व कोच डब्ल्यूवी रमन के साथ बातचीत के दौरान हरमनप्रीत का लहजा बदल गया। रमन ने उन्हें सलाह दी थी कि अब उन्हें वही करना चाहिए जो वह करना चाहती हैं। इस सलाह को याद करते हुए हरमनप्रीत की आवाज भर्रा गई। उन्होंने कहा कि वह केवल अपने खेल का आनंद लेना चाहती हैं।
माइक फेंककर बाहर निकलना रहा चर्चा का केंद्र बात करते-करते हरमनप्रीत भावुक हो गईं और उन्हें अपने आंसू पोंछते हुए देखा गया। बातचीत के अंत में, वह अचानक अपना माइक आगे की ओर फेंककर वहां से चली गईं। हालांकि उन्होंने अपने आंसुओं की कोई ठोस वजह नहीं बताई, लेकिन यह साफ है कि कप्तानी छोड़ने के बाद के इस बदलाव के दौर में उन पर मानसिक दबाव काफी रहा है।
फैंस का मिला भरपूर समर्थन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हरमनप्रीत को मैदान पर एक टफ खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है। उन्हें इस तरह भावुक होते देख फैंस उन्हें जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि यह उनके करियर का मुश्किल दौर है, जिससे वह मजबूती से उभरकर बाहर आएंगी।
knowing how badass tough harman is, watching her break down like this just shows what all she’s actually going thru, hope you pull thru all this gurl! pic.twitter.com/n0umC975R6
— Sneहाहाहा (@__Sn_e_ha__) October 20, 2026
नक्सलवाद के साये से आजाद हुआ भारत: गृह मंत्री अमित शाह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
कर्जमाफी का इंतज़ार, सूखी फसल और बेटी की फीस का तनाव; नांदेड़ के किसान ने वीडियो बनाकर दी जान
दशहरा पर CM का बड़ा तोहफा: बंगाल में टैक्स फ्री हुई रणबीर कपूर की रामायण
टाइगर श्रॉफ केस: डेड लेटर बॉक्स के जरिए हथियारों की सप्लाई, सिंडिकेट ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चौंकाने वाला मोड़: सलमान खान थे असली टारगेट, सुरक्षा देख बदला इरादा!
पुलिस स्मृति दिवस: CM साय ने दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, रायपुर में गूंजी शौर्य गाथा
रील बनाने का कैसा पागलपन? लहरों में बच्ची को भूल गया कपल, वीडियो देख खौल उठेगा आपका खून
कंजक में मिले सिर्फ 20 रुपये तो भड़की नन्ही बच्ची, सोशल मीडिया पर छिड़ी स्कैम की चर्चा!
भारत-अमेरिका ट्रेड डील अब बस चंद कदम दूर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिए बड़े संकेत
हरमनप्रीत और पूरी टीम पर स्मृति मंधाना का बड़ा बयान: कप्तानी की पहली जीत के बाद क्या बोलीं स्टार खिलाड़ी?