दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले में एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो लड़कियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो सीधे तौर पर हथियारों की सप्लाई में शामिल थे।
जांच में खुलासा हुआ है कि हथियार तस्करों ने डेड लेटर बॉक्स तरीके का इस्तेमाल किया। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जहाँ सामान पहुँचाने वाला व्यक्ति एक तय जगह पर पैकेट छोड़ देता है और रिसीवर उसे वहां से उठा लेता है। इसमें दोनों पक्षों का आपस में मिलना जरूरी नहीं होता। अमृतसर में इसी तरीके से कुणाल और सुमित ने हथियारों की खेप ली थी।
पुलिस ने उत्तर प्रदेश की रहने वाली राधा (23) और बबीता (23) के साथ हरियाणा के सोनीपत निवासी कुणाल (21) और सुमित (19) को गिरफ्तार किया है। राधा और बबीता सोनीपत की एक फैक्ट्री में काम करती हैं। कुणाल, जो हाल ही में जेल से बाहर आया था, इस पूरे ऑपरेशन का मुख्य कड़ी माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, कुणाल विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित के संपर्क में था। उनसे बातचीत के लिए सामान्य मैसेजिंग ऐप के बजाय एन्क्रिप्टेड ऐप का इस्तेमाल किया गया ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। अनिल पंडित ने ही कुणाल को हथियारों की लोकेशन और काम का निर्देश दिया था।
इस पूरी साजिश के लिए गैंगस्टर ने 80,000 रुपये का फंड दिया था। इसमें से 10 से 12 हजार रुपये की राशि राधा और बबीता को दी गई। राधा, जो कुणाल की गर्लफ्रेंड है, ने ही बबीता को हथियार मुंबई तक पहुँचाने के काम में शामिल किया था। दोनों लड़कियों को यह जिम्मेदारी दी गई थी कि किसी को शक न हो और वे आसानी से हथियार शहर के भीतर पहुँचा सकें।
यह गिरफ्तारी मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच को नई दिशा देगी। टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले के बाद तीनों मुख्य शूटर्स को राजस्थान के कोटा से पहले ही पकड़ा जा चुका है। अब पुलिस इन चार लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस बड़े सिंडिकेट में और कौन-कौन से चेहरे शामिल हैं और इनका मुख्य उद्देश्य क्या था।
*Delhi | Firing incident targeting actor Tiger Shroff | Four accused were arrested by the Special Cell, New Delhi Range (NDR), today and produced before the Court vide Kalandra under Section 35(1)(b) of BNSS. The arrested persons include Kunal (21), Sumit (19), Radha (23), and… https://t.co/MWKpJM98Mo pic.twitter.com/KDLvALTaWT
— ANI (@ANI) October 20, 2026
एपस्टीन फाइल में हरदीप पुरी का नाम: ईमेल से मचा बवाल, विपक्ष के सवालों पर मंत्री ने दी सफाई
सीएमआरएल मामला: सुप्रीम कोर्ट से पिनराई विजयन को बड़ी राहत, 7 दिन तक जांच पर रोक
ऑपरेशन जाकिर नाइक: कैमरे पर कबूला भगोड़े ने, मोदी सरकार हटी तो ही भारत आऊंगा
पंजाब में नशा विरोधी जंग: अमित शाह ने पीड़ितों के परिजनों से कर मुलाकात, मानसा हत्याकांड पर बड़ा अपडेट
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: सीबीआई ने संभाली कमान, पंजाब सरकार ने अचानक क्यों बदला रुख?
क्रिकेट की पिच से संघ के पथ संचलन तक: RSS के रंग में रंगे नजर आए केदार जाधव
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: साजिश की परतें खुलीं, दिल्ली-हरियाणा से 4 नए आरोपी गिरफ्तार
फ्लाइट में सीट के लिए ड्रामा : पति के पास बैठने से इनकार किया तो 3 घंटे तक रोती रही महिला
रांची में बुराई पर अच्छाई की जीत: 70 फीट ऊंचे रावण के दहन से गूंजा शहर
क्या खुद को बचाने के लिए आशु और सौरभ को आगे कर रहे दीपके? CJP संस्थापक ने तोड़ी चुप्पी