लंबे इंतजार का हुआ अंत कुरुद अंचल के निवासियों का सालों पुराना सपना आखिरकार 20 अक्टूबर को हकीकत में बदल गया। अभनपुर-कुरुद नवनिर्मित ब्रॉडगेज रेल लाइन पर नियमित यात्री सेवा का विधिवत शुभारंभ हुआ। रायपुर से चलकर पहली मेमू ट्रेन जैसे ही कुरुद रेलवे स्टेशन पहुंची, स्टेशन परिसर जयकारों और उत्साह से भर उठा।
पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत ट्रेन के आगमन पर कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर और कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष निरंजन सिन्हा के नेतृत्व में भाजपाइयों व स्थानीय नागरिकों ने ट्रेन पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। करीब 150 यात्रियों ने इस पहली ऐतिहासिक यात्रा का अनुभव लिया। मार्ग में पड़ने वाले चटौद और सिर्री स्टेशनों पर भी ग्रामीणों ने ट्रेन का जोरदार स्वागत किया।
रेल मंत्री और सीएम की मौजूदगी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ताड़ोकी-रावघाट व अभनपुर-कुरुद यात्री रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई। वहीं, रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इलेक्ट्रिक लोको मेंटेनेंस शेड का शिलान्यास किया। सीएम साय ने इस रेल सेवा को बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक मील का पत्थर करार दिया।
विकास को मिलेगी नई गति विधायक अजय चंद्राकर ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से कुरुद के सर्वांगीण विकास की राह खुलेगी। यह सेवा न केवल आम नागरिकों, बल्कि छात्रों, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए रायपुर तक का सफर सुरक्षित, तेज और किफायती बनाएगी। इससे सड़क यातायात का दबाव भी कम होगा।
अब धमतरी विस्तार की उम्मीदें बढ़ीं कुरुद तक ट्रेन पहुंचने के बाद अब पूरे क्षेत्र की निगाहें इस ब्रॉडगेज लाइन के धमतरी तक विस्तार पर टिकी हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में जब यह सेवा धमतरी तक विस्तारित होगी, तो पूरे अंचल की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी।
*कुरुद में अभनपुर-कुरुद ब्रॉडगेज रेल लाइन पर यात्री सेवा शुरू हुई। पहली मेमू ट्रेन पहुंचने पर नागरिकों ने भव्य स्वागत किया, अब धमतरी तक विस्तार की उम्मीद बढ़ी। pic.twitter.com/zVtgMiPpyr
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) October 20, 2026
कोटा: दुर्गा विसर्जन के दौरान नहर में पलटी नाव, 4 लोग लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड में फिर गरजेगा टीम इंडिया का बल्ला, जानें कब और कहां देखें मुकाबला
35 लाख रुपये का भुगतान, मंच पर हंगामा: दलेर मेहंदी के खिलाफ मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा आरोप
भारत का दम: जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया 3-0 से कब्जा
भारत-अमेरिका संबंधों में नई हलचल: मुंबई पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो
हरमनप्रीत और शेफाली का रायपुर में तूफान , जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया 217 रनों का पहाड़
SCO बैठक में राजनाथ सिंह का तीखा प्रहार: आतंकवाद के इकोसिस्टम को पूरी तरह खत्म करना होगा
इटली में जीरो टॉलरेंस : नाबालिगों की हिंसा पर अब माता-पिता भरेंगे जुर्माना, 5 साल तक की जेल
भारत को तोड़ने की विदेशी साजिश , मोहन भागवत के बयान पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला
पंजाब के दर्द पर पिघले अमित शाह: पीड़ित मां के पैर छूकर कहा- इंसाफ जरूर मिलेगा