मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। घटना के दो दिन बाद, अब महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने टाइगर श्रॉफ से उनके घर जाकर मुलाकात की है।
क्या बोले मंत्री आशीष शेलार? आशीष शेलार ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा, जुहू में हुई गोलीबारी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद मैंने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। हमारे समाज में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने और इस स्थिति से उबरने की कामना करता हूं।
क्या हुई थी घटना? रविवार शाम टाइगर श्रॉफ जब जुहू में फुटबॉल खेलकर अपनी कार से बाहर निकल रहे थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर 5 राउंड गोलियां चलाईं। इस हमले में अभिनेता बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर और वहां मौजूद एक वीडियो क्रू मेंबर घायल हो गए थे।
टाइगर ने निभाई जिम्मेदारी हमले के तुरंत बाद टाइगर ने हिम्मत दिखाई और खुद गाड़ी चलाकर अपने घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया। वे काफी समय तक अस्पताल में रुककर ड्राइवर की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे, जिसके बाद वह अपने घर लौटे।
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने भी की थी मुलाकात इससे पहले, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे थे। उन्होंने स्पष्ट किया था कि मुंबई में दहशत फैलाने वाली किसी भी गैंग को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सख्त निर्देशों के बाद मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने 15 टीमें गठित कीं और घटना के महज 24 घंटे के भीतर ही कोटा से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है।
Visited Tiger Shroff and enquired about his well-being following the unfortunate firing incident in Juhu. Such acts of violence have no place in our society.
— Adv. Ashish Shelar - ॲड. आशिष शेलार (@ShelarAshish) October 20, 2026
Wishing him strength and a speedy recovery.
.............
अभिनेता टायगर श्रॉफ यांच्यावर जुहू येथे झालेल्या गोळीबाराच्या… pic.twitter.com/3xVebw6WFa
रील बनाने का कैसा पागलपन? लहरों में बच्ची को भूल गया कपल, वीडियो देख खौल उठेगा आपका खून
प्रदर्शन में की गुंडागर्दी तो माता-पिता भुगतेंगे हर्जाना, इटली में मेलोनी सरकार का सख्त कानून
दलेर मेहंदी के अपमान पर भड़के बॉलीवुड सितारे, कहा- लेजेंड्स के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं
क्या खुद को बचाने के लिए आशु और सौरभ को आगे कर रहे दीपके? CJP संस्थापक ने तोड़ी चुप्पी
दिल्ली से लेह तक दहका रावण , बुराई पर अच्छाई की जीत के साक्षी बने देश के दिग्गज
IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड में फिर गरजेगा टीम इंडिया का बल्ला, जानें कब और कहां देखें मुकाबला
रामायण इवेंट में नाम की बड़ी चूक: रणबीर को रणवीर बोल बैठे प्रोड्यूसर, देखें वायरल वीडियो
# सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे रंग-बिरंगी जहर? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
कंजक में मिले सिर्फ 20 रुपये तो भड़की नन्ही बच्ची, सोशल मीडिया पर छिड़ी स्कैम की चर्चा!
बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्णिम अध्याय: नई रेल लाइनों और मेंटेनेंस फैक्ट्री का तोहफा