मुंबई: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को मुंबई में भारत की वैश्विक ऊर्जा भूमिका की जमकर सराहना की। रुबियो ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर करार देते हुए कहा कि दुनिया की ऊर्जा मांगों को पूरा करने में भारत की क्षमता निर्णायक साबित हो सकती है।
वेनेजुएला के तेल पर बड़ी नजर रुबियो ने कहा कि भारत के पास भारी कच्चे तेल (Heavy Crude) को रिफाइन करने की असाधारण क्षमता है। उन्होंने संकेत दिए कि जैसे-जैसे बाजार में वेनेजुएला का तेल आएगा, भारत उसे प्रोसेस करने में अहम भूमिका निभा सकता है। रुबियो के अनुसार, भारत के पास पहले से ही वेनेजुएला में तेल रियायतें मौजूद हैं, जिसका इस्तेमाल उत्पादन बढ़ाने में किया जा सकता है।
प्रतिबंधों और बाधाओं पर होगी बात अमेरिकी विदेश मंत्री ने स्वीकार किया कि कुछ प्रतिबंधों और तकनीकी कारणों से तेल व्यापार में बाधाएं आती हैं। उन्होंने कहा, हम इन चुनौतियों को मिलकर सुलझाने के लिए तैयार हैं। भारत इस दिशा में सहयोग करने के लिए काफी इच्छुक दिख रहा है।
रिलायंस रिफाइनरी का दौरा और महत्व अपनी यात्रा के दौरान रुबियो रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर स्थित रिफाइनरी का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, ऊर्जा राष्ट्रीय सुरक्षा का एक अभिन्न हिस्सा है। दुनिया के कई देशों में ऊर्जा संकट के कारण अर्थव्यवस्थाएं ढह जाती हैं, इसलिए दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी के साथ चर्चा करना मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
रूसी तेल और भारत की रणनीति रूस से तेल खरीदने के सवाल पर रुबियो ने भारत के रुख का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारत अपने ऊर्जा पोर्टफोलियो में विविधता (Diversification) लाने के लिए जो प्रयास कर रहा है, वह एक समझदारी भरा कदम है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका भारत को ऊर्जा के नए और सुरक्षित विकल्प प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ऊर्जा सुरक्षा पर जोर रुबियो ने अपनी दोहरी भूमिका (विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है। उन्होंने जोर दिया कि भारत का ऊर्जा के स्रोतों में विविधता लाना न केवल भारत के लिए, बल्कि अमेरिका जैसे मजबूत सहयोगियों के हित में भी है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On being asked what role India can play in meeting the world s energy demand, US Secretary of State Marco Rubio says, ... India is a refining superpower. They have the capability to refine heavy crude. They ve done so in the past, and I think as… pic.twitter.com/F7jPrUvobY
— ANI (@ANI) October 20, 2026
कोमा की अफवाहों पर पूर्ण विराम: किम जोंग उन ने बेटी के साथ सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज करा दिया करारा जवाब
BSNL का बड़ा धमाका: मात्र 51 रुपये में मिलेगा 28 दिन का अनलिमिटेड प्लान, अब इस तारीख तक उठाएं फायदा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: मंत्री आशीष शेलार ने जाना हाल, बिना पट्टी के दिखे अभिनेता
अल्बानियाई सुप्रीम कोर्ट में आगजनी: संजय राउत के विवादित ट्वीट पर गरमाई भारतीय राजनीति
भारत-अमेरिका ट्रेड डील अब बस चंद कदम दूर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिए बड़े संकेत
नवरात्रि मंच पर बवाल: नशे में धुत होकर परफॉर्म करने का आरोप, मंत्री ने बीच में रुकवाया दलेर मेहंदी का कार्यक्रम
एससीओ मंच से राजनाथ सिंह की दो टूक: आतंकवाद के दोहरे मापदंड अब और नहीं
1000 बार माफी मांगने को तैयार : कन्नड़ विवाद पर सोनू निगम ने सुलझाई गांठ
रिजीम चेंज की मांग पर प्रशांत भूषण को योगेंद्र यादव की दो-टूक, कहा- जनता की राय हम से अलग है
शताब्दी वर्ष में गूंजा संघ का उद्घोष: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन