ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में चल रही शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सख्त तेवर अपनाते हुए पाकिस्तान को आईना दिखाया। बैठक में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार की मौजूदगी के बावजूद सिंह ने आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा रुख अख्तियार किया।
आतंकवाद पर सीधी चोट रक्षा मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आतंकवाद को किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने दोहरे मापदंड अपनाने वाले देशों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे देशों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए जो आतंकवादियों को आर्थिक मदद, समर्थन या सुरक्षित ठिकाने मुहैया कराते हैं।
इशाक डार रहे मूक दर्शक यह वाकया तब हुआ जब राजनाथ सिंह के ठीक सामने पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार बैठे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद केवल जान ही नहीं लेता, बल्कि यह समाज को कट्टर बनाता है और युवाओं को उनके सुनहरे भविष्य से वंचित कर देता है। उन्होंने आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया।
भारत का रुख: करारा जवाब देने को तैयार राजनाथ सिंह ने हाल ही में नई दिल्ली में दिए अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है। उन्होंने चेताया कि भारत के खिलाफ किसी भी आतंकी हरकत का भविष्य में और भी करारा जवाब दिया जाएगा। सुरक्षा बलों की सक्रियता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब आतंकियों की शेल्फ लाइफ घटकर एक साल से भी कम रह गई है।
आर्थिक सहयोग और भारत का विजन आतंकवाद के अलावा, सिंह ने SCO सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने वर्ष 2026-2030 के लिए बहुपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग कार्य योजना का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसी समावेशी आर्थिक भागीदारी चाहता है, जो हर सदस्य देश के लिए फायदेमंद हो और लचीली आपूर्ति शृंखला (Supply Chain) के निर्माण में सहायक हो।
क्षेत्रीय स्थिरता के लिए प्रतिबद्धता रक्षा मंत्री ने दुशान्बे में एंटी-ड्रग सेंटर और ताशकंद में यूनिवर्सल सेंटर को स्थायी निकाय बनाने के फैसलों का भी स्वागत किया। दुशान्बे में भारत की यह सक्रियता दर्शाती है कि नई दिल्ली न केवल अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर है, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता और आर्थिक विकास में भी बड़ी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Deputy Prime Minister/Foreign Minister Senator Mohammad Ishaq Dar @MIshaqDar50 called on the President of Tajikistan, H.E. Emomali Rahmon, along with other Heads of Government Delegations of SCO Member States.
— Ministry of Foreign Affairs - Pakistan (@ForeignOfficePk) October 20, 2026
President Rahmon welcomed the leaders and emphasized the importance… pic.twitter.com/9RlsbQ2Woh
फ्रांस जल रहा, ट्रंप बोले- जल्द मुस्लिम सिटी बनेगा पेरिस, मैक्रों को दी ये नसीहत
मंच पर दलेर मेहंदी की बिगड़ी हालत, मंत्री सुबोध उनियाल ने रुकवाया कार्यक्रम
रामायण के मंच पर बड़ी चूक: रणबीर कपूर को रणवीर सिंह बोल बैठे दिल राजू, फिर मांगनी पड़ी माफी
लखनऊ का चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड: फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार
दुर्गा पूजा में हजारीबाग प्रशासन का सुरक्षा कवच : किसी भी आपात स्थिति के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर्स
दिल्ली में दशहरा आज: ट्रैफिक के लिए एडवाइजरी जारी, इन रास्तों से बचें
‘किसी ने बेटा खोया, किसी ने पति’: पंजाब में नशे के मुद्दे पर अमित शाह का AAP सरकार पर बड़ा हमला
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: मंत्री आशीष शेलार ने जाना हाल, बिना पट्टी के दिखे अभिनेता
बिग बॉस 20: आशिफ और काजी के बीच घमासान, राशन टास्क में स्काउट ओपी ने तोड़ा घर का सबसे बड़ा नियम
तेजस्वी का दशानन प्रहार: बिहार की बदहाली के लिए किसे ठहराया जिम्मेदार?