सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। आमतौर पर भालू जैसे खूंखार जंगली जानवरों का नाम सुनते ही रूह कांप उठती है, लेकिन एक संत का इन जानवरों के साथ व्यवहार लोगों को हैरान कर रहा है।
बिस्कुट के लिए मचल रहे खूंखार भालू
वायरल हो रहे इस वीडियो में जंगल के किनारे एक संत निडर होकर बैठे हैं। उनके पास दो विशालकाय जंगली भालू हैं, जो उन्हें किसी पालतू जानवर की तरह प्यार कर रहे हैं। संत महाराज अपने हाथों से इन भालुओं को बिस्कुट खिला रहे हैं, और भालू भी बेहद शांत भाव से उनके कंधे और गोद में सिर रखकर खाने का आनंद ले रहे हैं।
संत ने बताया- ये सोनू है और ये मोनू
वीडियो की सबसे चौंकाने वाली बात संत का इन जानवरों के साथ गहरा जुड़ाव है। जब वहां मौजूद लोगों ने पूछा कि आप इनमें फर्क कैसे करते हैं, तो संत ने बिना किसी हिचकिचाहट के एक भालू की ओर इशारा कर उसे सोनू और दूसरे को मोनू बताया। उनका यह सहज अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी अवाक रह गए।
यूजर्स में मचा हड़कंप, जताई चिंता
यह वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग इसे प्रेम और करुणा की पराकाष्ठा मान रहे हैं, वहीं अधिकांश यूजर्स इस दृश्य को देखकर डर गए हैं। लोगों का कहना है कि जंगली जानवरों पर इस तरह का भरोसा करना जानलेवा हो सकता है।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, चाचा, किसी दिन ये सोनू-मोनू आपको ही न लपेट लें। वहीं दूसरे यूजर ने चेतावनी देते हुए लिखा, जंगली जानवरों की प्रकृति कभी भी बदल सकती है, उनके इतने करीब जाना बेहद खतरनाक है।
चाहे जो भी हो, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस बात को लेकर दो हिस्सों में बंटे हुए हैं कि यह साहस है या फिर भारी जोखिम।
A Sadhu in India shares food with wild sloth bears, reminding us that true compassion goes beyond words and embraces every living soul. 🙏❤️
— Lost Temples™ (@LostTemple7) October 19, 2026
pic.twitter.com/a5VNVLn8mV
जीमेल चलाने की पुरानी आदत बदलिए, ये 10 जादुई ट्रिक्स रोजाना बचाएंगे आपका समय
कीवी सरजमीं पर टीम इंडिया का बिगुल: T20 सीरीज के लिए टिकट खिड़कियों पर मची लूट
फ्रांस जल रहा, ट्रंप बोले- जल्द मुस्लिम सिटी बनेगा पेरिस, मैक्रों को दी ये नसीहत
महानवमी पर भक्ति के रंग में रंगे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, देवी पंडालों में टेका माथा
ESIC का बड़ा फैसला: अब अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 20,000 रुपये, जानें क्या बदला
भारत में रिजीम चेंज की साजिश: मोहन भागवत की चेतावनी, कहा- देश को तोड़ने में जुटीं आसुरी ताकतें
छोटी गलतियां माफ कर दो, पर इस कोशिश का साथ दो : रावण बने यश ने रामायण को लेकर की भावुक अपील
मिंटो रोड की गूंज: दुर्गा पूजा में शामिल हुईं CM रेखा गुप्ता, सांस्कृतिक विरासत को सराहा
टाइगर श्रॉफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बॉलीवुड, सुनील शेट्टी बोले- अगर वो सुरक्षित नहीं, तो कौन है?
‘रामायण’ इवेंट में फिसली दिल राजू की जुबान, रणबीर कपूर को बुला दिया ‘रणवीर सिंह’