‘रामायण’ इवेंट में फिसली दिल राजू की जुबान, रणबीर कपूर को बुला दिया ‘रणवीर सिंह’
News Image

रणबीर का रिएक्शन हुआ वायरल हैदराबाद में आयोजित रामायण के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान एक मजेदार वाकया सामने आया। मंच पर फिल्ममेकर दिल राजू रणबीर कपूर की तारीफ कर रहे थे, लेकिन जोश-जोश में उन्होंने रणबीर कपूर की जगह रणवीर सिंह का नाम ले लिया। यह सुनते ही वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

कैमरे में कैद वीडियो में देखा जा सकता है कि नाम गलत लेने पर रणबीर कपूर अपनी हंसी नहीं रोक पाए और मुस्कुराते नजर आए। अपनी गलती का एहसास होते ही दिल राजू तुरंत रुके और कहा, रणबीर कपूर गारू, सॉरी । उनकी इस गलती पर पूरा हॉल हंसी से गूंज उठा।

यश ने की फिल्म को खुले दिमाग से देखने की अपील इवेंट के दौरान फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे एक्टर यश ने दर्शकों से एक खास गुजारिश की। उन्होंने कहा कि लोग फिल्म के वीएफएक्स (VFX) और छोटी-छोटी कमियों को निकालने के बजाय इसे खुले दिमाग से देखें।

यश ने कहा, ऐसा मौका बार-बार नहीं आता। अगर हम नमित मल्होत्रा जैसे लोगों और इस बड़े विजन का समर्थन नहीं करेंगे, तो हम पीछे रह जाएंगे। हमें इस प्रोजेक्ट को एक बड़े अवसर के रूप में देखना चाहिए।

विभिन्न फिल्म इंडस्ट्रीज से जुड़ने का आह्वान यश ने देश की अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्रीज (तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी) के फैंस से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म अच्छी है, तो सभी को आपसी मतभेद भुलाकर इसे ग्लोबल लेवल पर प्रमोट करने के लिए साथ आना चाहिए।

कब रिलीज होगी ‘रामायण’? नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह महत्वाकांक्षी फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के शक्तिशाली किरदार में नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसे भारतीय सिनेमा का एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या दिल्ली पुलिस के लिए गैंगस्टर ही वीआईपी हैं? डीसीपी का पुराना वीडियो हुआ वायरल

Story 1

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 3 नागरिकों की निर्मम हत्या के बाद मुख्यमंत्री ने दिए कड़े सुरक्षा के आदेश

Story 1

बीजेपी को बड़ा झटका: राम शरण नौटियाल की कांग्रेस में घर वापसी , कुमारी शैलजा ने सरकार पर साधा निशाना

Story 1

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की मां काली की पूजा, उज्जैन में निकली 2000 साल पुरानी ऐतिहासिक नगर पूजा

Story 1

बांके बिहारी मंदिर फिर शर्मसार: सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं में चले लात-घूंसे, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

Story 1

शताब्दी वर्ष में गूंजा संघ का उद्घोष: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

Story 1

मंच पर मचा बवाल: दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस पर बिफरे उत्तराखंड के मंत्री, कहा- शराब पीकर गाना गा रहे हो?

Story 1

बड़ा अपराध किया है तो सजा भी मिले , टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले शूटर के पिता का छलका दर्द

Story 1

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखे जैकी श्रॉफ, जानें क्या है पूरा मामला

Story 1

एशियन पैरा गेम्स: फुटबॉलर बनने का टूटा सपना, पिता ने कर्ज लेकर दिलाई पिस्टल; आज मनीष नरवाल ने जीता सिल्वर