मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए हरियाणा के सोनीपत और बिहार के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य शूटर रेहान उर्फ सुक्का भी शामिल है।
स्कूल छोड़ अपराध की राह चुना सोनीपत के देवडू गांव से ताल्लुक रखने वाले रेहान की पृष्ठभूमि को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। परिवार के अनुसार, नौवीं कक्षा में फेल होने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। वह पहले भी अवैध हथियार रखने के मामले में जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद उसने वेल्डिंग का काम शुरू किया था, लेकिन वह अपराध की दुनिया में वापस चला गया।
पिता ने पल्ला झाड़ा, बोले- कानून अपना काम करे रेहान के पिता रिशुद्दीन अंसारी ने बताया कि उनका बेटा पिछले 12 सालों से उनके साथ नहीं रह रहा था। वह अपनी मां के साथ मौसी के पास रहता था। उन्होंने कहा, मुझे आज ही पता चला कि उसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की है। उसे बहला-फुसलाकर अपराध की दुनिया में धकेला गया है। हालांकि, पिता ने कठोर रुख अपनाते हुए कहा, बेटे ने बड़ा अपराध किया है, इसलिए उसे कानून के मुताबिक कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
परिवार की समझाइश रही बेअसर रेहान की मौसी अफसाना ने बताया कि परिवार ने उसे पहले भी दर्ज मुकदमों का हवाला देकर सुधरने की सलाह दी थी। उसे बार-बार समझाया गया कि वह अपराध का रास्ता छोड़ सीधे रास्ते पर चले, लेकिन परिवार की तमाम नसीहतें बेकार गईं।
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी पुलिस ने इस मामले में रेहान के अलावा बिहार के ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है। कोटा पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है। फिलहाल, इस मामले ने सोनीपत के देवडू गांव में सन्नाटा फैला दिया है और हर कोई रेहान के इस कदम से हैरान है।
*#WATCH | Kota, Rajasthan: Three accused, including a minor, have been apprehended by Kota Police in connection with the firing on Bollywood actor Tiger Shroff
— ANI (@ANI) October 19, 2026
SP Tejaswani Gautam said the accused, Rehan alias Sukka of Haryana, Hritik Kurmi alias Roshan of Bihar, and a minor,… https://t.co/O7Dfxj1WeU pic.twitter.com/Q0I6Rq3vYv
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, ड्राइवर और ऑटो चालक घायल
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: कोटा से मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार, बिहार कनेक्शन का खुलासा
भारत न बांग्लादेश है, न फ्रांस : किरेन रिजिजू के तीखे हमले पर शशि थरूर का पलटवार
BCCI का बड़ा बदलाव: प्रज्ञान ओझा बने नई सिलेक्शन कमेटी के चीफ, रमेश पोवार समेत दिग्गजों की हुई एंट्री
टाइगर श्रॉफ पर हमले का सनसनीखेज खुलासा: संदिग्धों की पहली तस्वीर आई सामने, बिश्नोई गैंग का नाम!
हरा नहीं पाया तो राजनीति छोड़ दूंगा : नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की सीएम योगी को खुली चुनौती
टाइगर श्रॉफ पर हमले से ठीक पहले क्या कर रहे थे शूटर? वायरल वीडियो ने खोले कई राज़
70 हजार शूटर तैयार, सलमान माफी मांगें : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग की नई धमकी
लॉरेंस बिश्नोई को साहब कहने पर घिरी दिल्ली पुलिस, DCP अभिषेक धनिया के वायरल वीडियो पर मचा बवाल
2030 के लक्ष्य खतरे में: जैव विविधता को बचाने की अंतिम जंग शुरू