भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके एक जुनूनी फैन की दीवानगी और हार्दिक का विनम्र व्यवहार हर किसी का ध्यान खींच रहा है।
मुंबई से बेंगलुरु तक का लंबा सफर लखनऊ के रहने वाले रवि नाम के इस फैन ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने के लिए एक असंभव सा सफर तय किया। वह मुंबई से बेंगलुरु तक 1,000 किलोमीटर से भी ज्यादा पैदल चलकर पहुंचे। उनका एकमात्र लक्ष्य हार्दिक पांड्या से मिलना था। आखिरकार, उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई और बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में उनकी मुलाकात हार्दिक से हुई।
हार्दिक ने पूछा - क्या मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूं? मुलाकात के दौरान हार्दिक पांड्या ने अपने फैन का गर्मजोशी से स्वागत किया। क्रिकेटर ने बेहद सादगी के साथ रवि से पूछा, क्या तुम्हें किसी चीज की जरूरत है? क्या मैं तुम्हारे लिए कुछ कर सकता हूं? हार्दिक ने न केवल फैन की बातें सुनीं, बल्कि उनके घर लौटने के लिए ट्रेन के टिकटों का इंतजाम कराने का वादा भी किया। हार्दिक के इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।
चोट के कारण मैदान से दूर हैं हार्दिक बता दें कि हार्दिक पांड्या फिलहाल क्रिकेट से दूर अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। उन्हें IPL 2026 के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद से उनकी वापसी में लगातार देरी हो रही है। सितंबर 2026 में दाहिने पैर की शिन बोन (पिंडली की हड्डी) में तकलीफ के कारण उनकी वापसी की योजनाओं को बड़ा झटका लगा था। फिलहाल टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर काफी सावधानी बरत रहा है।
*A fan walked all the way from Mumbai to Bengaluru just to meet Hardik Pandya, and Hardik not only met him warmly but also arranged his return ticket @hardikpandya7 ❤️ pic.twitter.com/cx62NNHpaE
— Rohan Gangta (@rohangangta) October 19, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की मां काली की पूजा, उज्जैन में निकली 2000 साल पुरानी ऐतिहासिक नगर पूजा
बेटे पर जानलेवा हमले के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखे जैकी श्रॉफ, CM फडणवीस के साथ आए नजर
जनता दरबार में CM धामी का सख्त रुख: सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिले मुक्ति
रामायण के मंच पर बड़ी चूक: रणबीर कपूर को रणवीर सिंह बोल बैठे दिल राजू, फिर मांगनी पड़ी माफी
बीसीसीआई सेलेक्टर कैसे बनते हैं? जानिए चयन प्रक्रिया और योग्यता के कड़े नियम
नवरात्रि मंच पर बवाल: नशे में धुत होकर परफॉर्म करने का आरोप, मंत्री ने बीच में रुकवाया दलेर मेहंदी का कार्यक्रम
जब भी बंटे, कमजोर हुए : विजयादशमी पर मोहन भागवत का बड़ा संदेश, AI और सोशल मीडिया को लेकर चेताया
पुजारा के साथ डेब्यू, सचिन का लिया विकेट: अब अंपायर की भूमिका में नजर आ रहे ऑस्ट्रेलिया के ये पूर्व तेज गेंदबाज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: एक गलत कॉल और कैब ड्राइवर की सतर्कता ने कैसे बेनकाब किए शूटर?
सिर्फ मैदान पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी हीरो हैं हार्दिक पांड्या; पैदल चलकर आए फैन के लिए जो किया, जानकर आपका दिल भर आएगा