मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के महज 24 घंटे के भीतर उनके पिता जैकी श्रॉफ एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए। बोरीवली में आयोजित बप्पी लहरी मार्ग के नामकरण समारोह में जैकी श्रॉफ की उपस्थिति ने न केवल सबका ध्यान खींचा, बल्कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बन गई।
मुख्यमंत्री के साथ साझा किया मंच इस विशेष कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। जैकी श्रॉफ के साथ ही अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी इस समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बप्पी लहरी का परिवार भी उपस्थित था, जहां सड़क का नाम मशहूर संगीतकार के सम्मान में रखा गया। जैकी श्रॉफ अपने चिरपरिचित अंदाज में हमेशा की तरह हाथों में पौधा लिए नजर आए।
सोशल मीडिया पर फैंस में रोष जैकी को इवेंट में देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी है। कई फैंस ने नाराजगी जताते हुए लिखा, कल ही उनका बेटा मौत के मुंह से बाहर आया है, और वे आज ही इवेंट में शामिल हो रहे हैं। फैंस का मानना है कि ऐसे तनावपूर्ण समय में जैकी को परिवार के साथ रहना चाहिए था।
सुनील शेट्टी ने जताई चिंता इस दौरान सुनील शेट्टी ने टाइगर पर हुए हमले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, टाइगर पर हमला हैरान करने वाला है। वह अपनी फिटनेस और खेल पर इतना ध्यान देता है, ऐसे में यह घटना साबित करती है कि कोई भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए।
तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में इधर, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को उन्हें कोटा में जज के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपियों की पहचान फूलसिंह नरेश, रेहान राशिद्दीन और ऋतिक के रूप में हुई है। पुलिस अब हमले के पीछे की मुख्य वजह का पता लगाने में जुटी है।
गौरतलब है कि 18 अक्टूबर की शाम टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसाई थीं। राहत की बात यह रही कि इस घातक हमले में टाइगर श्रॉफ को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: CM Devendra Fadnavis and Actor Jackie Shroff attends the naming ceremony of the Bappi Lahiri Marg. pic.twitter.com/El4Bx6OSwu
— ANI (@ANI) October 19, 2026
बॉन्ड में मिसमैच और कोर्ट की सख्ती: आशुतोष रांका और सोरव दास की बढ़ी मुश्किलें
भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू: कारोबार के नए द्वार खुले, इन सेक्टरों की चमकेगी किस्मत
टाइगर श्रॉफ पर हमला: कौन है रितिक, जो मुंबई में रेपिडो चलाकर रच रहा था खूनी साजिश?
बेटी की खुशी के लिए दिग्गज खिलाड़ी ने जान-बूझकर मानी हार, वीडियो देख लोग हुए भावुक
न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का जलवा: सीरीज शुरू होने से पहले ही मैच हुए सोल्ड आउट
हेगले ओवल में पहली बार मिशन कीवी : क्या टीम इंडिया रच पाएगी इतिहास?
रामायण के मंच पर बड़ी चूक: रणबीर कपूर को रणवीर सिंह बोल बैठे दिल राजू, फिर मांगनी पड़ी माफी
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: बॉलीवुड ने खोला मोर्चा, विद्युत जामवाल ने दी बजरंग बाण सुनने की सलाह
मुंबई में आज दशहरा शक्ति प्रदर्शन: दो मैदान, दो गुट और सुरक्षा का अभेद्य घेरा
शिवसेना (UBT) में सिरफुटव्वल: संजय राउत के अल्बानिया वाले बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी ने खींची लक्ष्मण रेखा