इक्वाडोर के गुआयाकिल शहर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां चर्च में प्रार्थना सभा (मास) करा रहे एक पादरी की अचानक मौत हो गई। घटना के समय पादरी पैट्रिसियो सांचेज लाइव-स्ट्रीमिंग के जरिए लोगों को संबोधित कर रहे थे, तभी दीवार पर लगा भारी क्रूस (ईसा मसीह की प्रतिमा वाला क्रॉस) सीधा उनके सिर पर आ गिरा।
प्रार्थना के बीच हुआ हादसा यह घटना गुआयाकिल के परपेटुओ सोकोरो चर्च की है। शनिवार रात की प्रार्थना सभा के वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि वेदी के पीछे खड़े होकर प्रवचन दे रहे फादर सांचेज पर अचानक भारी भरकम क्रॉस गिरता है। चोट इतनी गंभीर थी कि वे मौके पर ही गिर पड़े। वहां मौजूद लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े और एंबुलेंस बुलाई, लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत पर उपदेश और अजीब इत्तेफाक स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा बेहद दुखद और हैरान करने वाला है। पादरी अपनी मौत से कुछ ही पल पहले ईश्वर और जीवन की नश्वरता पर बात कर रहे थे। उन्होंने भक्तों को नसीहत दी थी कि अपना समय फोन पर बर्बाद करने के बजाय ईश्वर और अपनों को दें, क्योंकि अंत में सभी को मरना है। अपने उपदेश के चंद मिनट बाद ही खुद वे काल के गाल में समा गए।
कौन थे फादर पैट्रिसियो सांचेज? फादर सांचेज कांग्रेगेशन ऑफ द मोस्ट होली रिडीमर समूह से जुड़े थे, जो दुनिया के 80 देशों में सक्रिय है। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर है। गुआयाकिल के आर्चडायसीस ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
जांच के घेरे में चर्च प्रशासन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वेदी के पीछे लगा भारी क्रूस अचानक दीवार से कैसे अलग हो गया। चर्च के अधिकारियों ने अभी तक इस सुरक्षा चूक या तकनीकी खराबी पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लोग इस हादसे को एक अजीब इत्तेफाक मान रहे हैं, क्योंकि पादरी ने प्रवचन के दौरान जीवन की अनिश्चितता का जो जिक्र किया, वह खुद उन्हीं के साथ सच साबित हो गया।
Father Patricio Sánchez has died after a cross fell on him while he was celebrating Mass at Perpetuo Socorro Church in Guayaquil, Ecuador. May he rest in eternal peace. https://t.co/UWgqiBnXMQ
— Omwamba 🇰🇪 (@omwambaKE) October 18, 2026
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले का पर्दाफाश: कोटा से गिरफ्तार हुए 3 संदिग्ध, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कनेक्शन आया सामने
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बेहद करीब , जानिए क्या है रुबियो के बयान के पीछे की कूटनीति
दिल्ली में लाल हिट का उदय: कॉकरोच जनता पार्टी को टक्कर देने मैदान में उतरा नया ग्रुप
सलमान खान बिश्नोई समाज से माफी मांगें , लॉरेंस के भाई रमेश बिश्नोई की दो टूक
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
सत्ताइस का संकल्प : संविधान दिवस पर समाजवादी पार्टी लाएगी जन-मन का मैनिफेस्टो
टीम इंडिया को नया चीफ सेलेक्टर मिला, प्रज्ञान ओझा संभालेंगे कमान, रमेश पोवार की भी एंट्री
BCCI का बड़ा बदलाव: प्रज्ञान ओझा बने नई सिलेक्शन कमेटी के चीफ, रमेश पोवार समेत दिग्गजों की हुई एंट्री
रोहित-विराट की वापसी का काउंटडाउन शुरू: न्यूजीलैंड दौरे की पूरी टीम और शेड्यूल हुआ जारी
कीवी सरजमीं पर हिटमैन की अग्निपरीक्षा: क्या रोहित शर्मा मिटा पाएंगे अपना पुराना दाग?